scriptयूपी के बाहुबलियों के लिए ‘काल’ बन जाते हैं महाकाल, विकास दुबे के बाद विजय मिश्रा भी एमपी से गिरफ्तार | bahubali mla vijay mishra arrested from MP | Patrika News

यूपी के बाहुबलियों के लिए ‘काल’ बन जाते हैं महाकाल, विकास दुबे के बाद विजय मिश्रा भी एमपी से गिरफ्तार

locationभोपालPublished: Aug 14, 2020 01:52:30 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

विजय मिश्रा पर 73 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यूपी के बाहुबलियों के लिए 'काल' बन जाते हैं महाकाल, विकास दुबे के बाद विजय मिश्रा भी एमपी से गिरफ्तार

यूपी के बाहुबलियों के लिए ‘काल’ बन जाते हैं महाकाल, विकास दुबे के बाद विजय मिश्रा भी एमपी से गिरफ्तार

भोपाल. उत्तरप्रदेश के भदौली जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्यप्रदेश की आगर में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के बाद अब विजय मिश्रा की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश से हुई है। ऐसे में मध्यप्रदेश एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। क्या यूपी के बाहुबलियों के लिए मध्यप्रदेश सुरक्षित जगह है? हालांकि दोनों ही बाहुबलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विजय मिश्रा निषाद पार्टी से भदोही जनपद के ज्ञानपुर के विधायक हैं। विजय मिश्रा को एनकाउंटर में ढेर हुए विकास दुबे का साथी बताया जाता है, इसी आधार पर पुलिस ने आगर के तनोडिया में विधायक की गड़ी को रोककर उन्हें हिरासत में लिया है। विजय मिश्रा पर 73 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विजय मिश्रा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर अपने एनकाउंटर की संभावना भी जताई। विधायक विजय मिश्रा का कहना था कि कि वो एक ब्राह्मण नेता हैं इसलिए उन्हें आपराधिक मामलों में फंसाकर उनकी हत्या कराने की साजिश रचि जा रही है। विजय मिश्रा चार बार के विधायक हैं।
उज्जैन से हुआ थी विकास दुबे की गिरफ्तारी
इससे पहले यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के उज्जैन से हुई थी। इस दौरान विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए थे।
भाग कर क्यों आते हैं एमपी?
मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य है। मध्यप्रदेश के कई जिलों की सीमा यूपी से लगती हैं। ऐसे में बाहुबली प्रदेश में आ जाते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस के चौकसी के सामने वो भाग पाने में नाकाम रहते हैं विकास दुबे के बाद अब विजय मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश देश का दिल भी कहलाता है। यहां से देश के दूसरे राज्यों की सीमाएं भी लगती हैं ऐसे में बाहुबली को दूसरे राज्य में आसनी से भाग सकते हैं।
महाकाल के दर्शन के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा पर भदोही जिले में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है कुछ मामलों में उनकी गिरफ्तारी वांछित थी जिसको लेकर संबंधित पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तारी में सहयोग के लिए चिट्ठी जारी लिखी थी । उसके बाद आगर मालवा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर तनोडिया में पुलिस ने उनको राउंडअप किया है विधायक मिश्रा के साथ तीन अन्य लोग भी इनोवा कार में सवार होकर उज्जैन से महाकाल दर्शन कर कोटा की तरफ जा रहे थे। विकास दुबे को भी महाकाल परिषर में भी गिरफ्तार किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो