भोपालPublished: Jan 22, 2023 03:13:21 pm
Ashtha Awasthi
28 से 31 तक लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक....
ग्वालियर। बैंकों से संबंधी कोई जरूरी काम है तो उसे 27 जनवरी तक निपटा लें। महीने के आखिरी 4 दिन 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 4 दिनों में 2 दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी और 2 दिन की छुट्टी रहेगी। दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर देश भर के 10 लाख से ज्यादा बैंककर्मी भारतीय बैंक संघ से मांगों के जल्द निपटारे को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारी बैंकों पर प्रदर्शन भी करेंगे।