यही वजह है कि देश के कई हिस्सों में बैंकों की भी छुट्टियां होती हैं, वैसे तो आज के डिजिटल युग में बैंक ब्रांच जाकर कम ही काम करना पड़ता है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे काम है जो सिर्फ बैंक के जरिए ही किए जा सकते हैं। ऐसे में मार्च के महीने में आने वाली बैंकों की छुट्टियां इन कामों पर असर डालती हैं, आज हम आपको मार्च सन 2022 में पढ़ने वाली बैंकों की कुछ ऐसी ही छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस बार मार्च के महीने में सभी साप्ताहिक अवकाशों को अगर मिलाकर देखा जाए तो अलग-अलग राज्यों के हिसाब से कुल 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, यदि आरबीआई की गाइडलाइन को देखें तो मार्च 2022 में त्योहारों के अलावा अलग-अलग राज्यों में लगभग 9 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसके अलावा महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी अवकाश घोषित किया जा चुका है और साथ ही चार रविवार तो बैंक वैसे ही बंद रहते हैं। अगर इन सभी तिथियों को मिलाकर देखा जाए तो मार्च 2022 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
यदि तारीखों के हिसाब से देखा जाए तो 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में मनाया जाएगा, इसके अलावा 4 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को चाचा को जो मिजोरम का एक त्यौहार है वह मनाया जाएगा, 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को पंचायती राज दिवस जो उड़ीसा में मनाया जाता है उसके कारण भी बैंक बंद रहेंगे, 17 मार्च 2022 दिन गुरुवार को होलिका दहन के उपलक्ष में कई राज्यों में छुट्टी घोषित की जा चुकी है।
इसके अलावा 18 मार्च 2022 के दिन होली का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाएगा , 22 मार्च 2022 दिन मंगलवार को बिहार में बिहार डे मनाया जाता है 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को हरियाणा में शहीद दिवस के उपलक्ष में छुट्टियां घोषित की जाती हैं इसके अलावा 28 मार्च 2022 दिन सोमवार को कर्म जयंती छत्तीसगढ़ में मनाई जाती है, इन सभी के अलावा 6 13,20,27 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश 12 मार्च दिन शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे 19 मार्च दिन शनिवार को होली का दूसरा दिन होने की वजह से कई राज्यों में छुट्टियां घोषित हो चुकी है।