scriptबैंको की हड़ताल- 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे | Banks strike- Banks will be closed for 4 days | Patrika News

बैंको की हड़ताल- 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे

locationभोपालPublished: Dec 02, 2021 11:38:06 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

आप बैंक से संंबंधित सभी काम समय से पहले निपटा लें।

0101.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में बैंकों की हड़ताल के चलते इस माह चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम है, तो समय से पहले निपटा लें। ताकि ऐन वक्त पर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

जानकारी के अनुसार इसी माह 16 और 17 दिसंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेेंगे। वहीं 18 और 19 को शनिवार-रविवार है। चूंकि शनिवार को ज्यादा काम नहीं हो पाता है, वहीं रविवार को पूर्ण अवकाश रहेगा, इस कारण करीब ४ दिन तक बैंक संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। इस कारण आप बैंक से संंबंधित सभी काम समय से पहले निपटा लें।


40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे, 7 हजार बैंक बंद
मध्यप्रदेश में बैंकों में काम करने वाले करीब 40 हजार बैंककर्मी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण प्रदेश की करीब 7 हजार से अधिक बैंकों में ताले लटके नजर आएंगे। इसलिए आप इन चार दिनों में बैंक नहीं जाएं, अन्यथा आपको ताले देखकर वापस लौटना पड़ेगा। राजधानी भोपाल में विभिन्न बैंकों की करीब 300 से अधिक शाखाएं बंद रहेंगी।

इस कारण है हड़ताल
सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसको लेकर यह देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर पूरे देश में विरोध चल रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। यूनियंस को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा और संयोजक संजीव सबलोक ने बताया देशव्यापी हड़ताल में बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे। अगर निजीकरण के प्रयास नहीं रोके जाएंगे, तो निश्चित ही आगे भी हड़ताल जारी रहेगी। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम है, तो समय से पहले निपटा लें। ताकि ऐन वक्त पर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो