भोपालPublished: Jan 27, 2023 04:14:59 pm
Ashtha Awasthi
बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 एवं 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे......
पत्रिका। बैंकों से संबंधी कोई जरूरी काम है तो अब आप फरवरी में ही कर पाएंगे। महीने के आखिरी 4 दिन 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 4 दिनों में 30 और 31 जनवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी और 2 दिन की छुट्टी रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मी भारतीय बैंक संघ से मांगों के जल्द निपटारे को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारी बैंकों पर प्रदर्शन भी करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई के संयोजक विवेक रावत ने बताया कि बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 एवं 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व 25 और 27 जनवरी को सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रशासनिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।