script

निर्वाचन आयोग पहुंची बीजेपी के चुनावी होर्डिंग बैनर की शिकायत

locationभोपालPublished: Sep 24, 2018 03:43:28 pm

Submitted by:

Amit Mishra

RTI कार्यकर्ता मनोज त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से आदेश का पालन कराने की मांग

news

निर्वाचन आयोग पहुंची बीजेपी के चुनावी होर्डिंग बैनर की शिकायत

भोपाल। 25 सितम्बर को होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ की लगभग लगभग तैयारियां हो चुकी है। सड़क से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और सरकारी संपत्तियां होर्डिंग और बैनर से पाट दिए गए है। सरकारी संपत्तियां पर लगे चुनावी होर्डिंग-पोस्टर की शिकायत सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंची। RTI कार्यकर्ता मनोज त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सरकारी संपत्तियों पर लगे चुनावी होर्डिंग-पोस्टर हटाने की मांग।
प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहा है सरकारी संपत्तियों का प्रयोग

RTI कार्यकर्ता मनोज त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करते हुए कहा कि भाजपा 25 सितम्बर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के प्रचार प्रसार के लिए संरकारी संपत्तियों का प्रयोग किया है जो गलत है। निर्वाचन आयोग को सरकारी संपत्तियों पर लगे अवैध रूप से बैनर और पोस्टर को हटवाना चाहिए। ताकि सरकारी संपत्तियों के होे रहे दुरूप्रयोग को रोका जा सके।

आदेश का पालन कराने की मांग

RTI कार्यकर्ता मनोज त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से उनके ही आदेश का पालन कराने की मांग। गौरतलब है कि वीएल कांताराव ने संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत समूचे मध्यप्रदेश में सरकारी संपत्ति पर चुनावी सामग्री लगाने पर प्रतिबंध लगाने के जारी किए थे आदेश। उसके बाद भी राजधानी में ही मुख्य निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।

होर्डिंग बैनर से सजी सड़के

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को पीएम मोदी भोपाल आ रहे है। वे यहां जम्बूरी मैदान पर होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रालय एनेक्सी का लोकार्पण भी कर सकते हैं। साथ ही वे भोपाल मेट्रो परियोजना की नींव भी रख सकते हैं। दरअसल मध्यप्रदेश शासन सचिवालय का नया भवन बन कर तैयार है। 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन कराने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए राजधानी की सड़कों पर होर्डिंग बैनर जगह जगह रखे गए है।

ट्रेंडिंग वीडियो