scriptविश्वविद्यालय कर्मियों को चाहिए 300 दिन अवकाश | ddu employees demands 300 days Leave | Patrika News

विश्वविद्यालय कर्मियों को चाहिए 300 दिन अवकाश

locationगोरखपुरPublished: Jan 12, 2016 10:51:00 am

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन

गोरखपुर. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अवकाश नकदीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारी 13 जनवरी तक कर्मचारी कालीपट्टी बांधकर काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश विवि कर्मचारी महासंघ 300 दिन अवकाश नकदीकरण सहित 14 मांगों को लेकर आंदोलित हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से कर्मचारियों ने कालीपट्टी बांधकर प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार और विवि प्रशासन कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रहे हैं। कर्मचारी अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अवकाश नकदीकरण कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला उनका हक है। विरोध प्रदर्शन में विवि इकाई अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, बृजभूषण मिश्र, रामप्यारे यादव, राहुल, धर्मराज, सूरज राजभर, नंदलाल चैहान, प्रवीण राना, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो