scriptक्या आप जानते हैं गोलगप्पों की ये खासियत, ये फायदे जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को! | benefits of golgappas | Patrika News

क्या आप जानते हैं गोलगप्पों की ये खासियत, ये फायदे जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को!

locationभोपालPublished: Jun 02, 2018 03:19:42 pm

गोलगप्पों की ये खासियत जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को!…

golgappas

क्या आप जानते हैं गोलगप्पों की ये खासियत, ये फायदे जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को!

भोपाल। लगातार मुंह का टेस्ट बदलने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, यहां तक की कई बार बाहर का खाने का मना होने के बावजूद हमारे मुंह में बाहर की किसी चीज को देख मुंह में पानी तक आ जाता है। लेकिन मना होने के चलते ऐसी चीज को हम घर पर ही बना कर खाना पसंद करते हैं। इसका कारण शुद्धता से जुड़ा हुआ है।

इन्हीं चीजों में से एक है गोलगप्पे या जिन्हें हम पानी के बताशे भी कहते हैं। इन्हें बाजार में देख कर मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका भी हमारी सेहत से काफी नाता है। बशर्ते ये शुद्ध हों…
golgappas-02
क्या आप जानते है कि गोलगप्पे या पानी के बताशे का पानी इन 5 बीमारियों का राम बाण है। यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं वह बातें जिनके बारे में सुनकर आप भी अपनी जीभ को रोक नहीं पाओगे और घर में ही गोलगप्पो की डिमांड भी रख दोगे।
ये हैं खास फायदे…
1. अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो गोलगप्पे के पानी में मीठे न डाल कर इसमे पुदीना, नींबू और कच्चे आम डालकर इसका गोलगप्पा बनाकर सप्ताह में दो बार खाए। तो इससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। वहीं जहां तक हो सके तले भुने भोजन से अपनी दूरी रखना भी इसमें मददगार होगा।
2. कई बार पेट साफ नहीं होने से मुंह में छाले हो जाना आम बात है। ऐसे में हम काफी परेशान रहते हैं, और चाहकर भी कुछ भी खाने में परेशानी होती है।

golgappas- 03
तो यदि आप मुंह के छालो से परेशान हैं तो गोलगप्पे का पानी इसके लिए एक बहरीन इलाज है। गोलगप्पे का पानी छालों को काट देते हैं। जिससे छाले जल्दी ठीक हो जाते है।
3. कई बार यात्रा के दौरान लोगों का जी मचलने लगता है, ऐसे में उनकी आनंद की यात्रा भी परेशान करने वाली सिद्ध होने लगती है। ऐसे में अगर सफर के दौरान आपका जी काफी मचलता है। तो गोलगप्पे खाने से आपको इस से राहत मिलती है।
4. कई बार हम एक काम करते करते या एक ही चीज के पीछे भागते भागते या एक ही तरह के काम को करते करते बोर हो जाते है।

ऐसे में अगर आप अपना मुड़ फ्रेश करना चाहते है। तो गोलगप्पे इसमें आपकी काफी मदद करते है। गोलगप्पे खाने से आपका मुड़ फ्रेश हो जाता है।
5. कई बार खाने में अपच होने के चलते हमें पेट में जलन के अलावा कुछ ओर भी परेशानी महसूस होती हैं जिसके चलते हम चाह कर भी अपनी फेवरेट चीज नहीं खा पाते है। इन्हीं बातों के तहत यदि आप भी एसिडिटी से परेशान हैं तो गोलगप्पे के पानी पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, कालीमिर्च, पिसा हुआ जीरा डालकर पीने से एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो