भोपालPublished: Nov 19, 2023 12:28:22 pm
deepak deewan
बैरसिया विधानसभा सीट राजधानी भोपाल की अहम सीट मानी जाती है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक विष्णु खत्री को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी पिछली प्रत्याशी जय श्री हरिकरण पर ही भरोसा जताया है। यहां पिछले चुनाव में बसपा तीसरे नंबर पर रही थी। बीजेपी का गढ़ मानी जाती बैरसिया विधानसभा में कांग्रेस को सिर्फ 2 बार जीत मिली है।
भोपाल। 17 नवंबर को एमपी चुनाव में मतदान हुआ। विधानसभा सीट क्रमांक 149 बैरसिया में देर शाम तक मतदान के लिए केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। यहां कुल 78.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
बैरसिया विधानसभा पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में विष्णु खत्री सामने हैं, कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण के पास भविष्य के मुददे हैं। इस सीट पर कांग्रेस 1957 और 1998 में ही आई है।