क्रिसमस और नये साल का जश्न मनाने ये हैं सबसे अच्छे स्थान
भोपालPublished: Dec 25, 2022 08:21:42 am
आसपास के पर्यटक स्थलों व अभयारण्यों में बढ़ी भीड़, राजधानी में जबर्दस्त तैयारियां
भोपाल. क्रिसमस के साथ ही साल के अंत का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। नए साल के स्वागत और साल 2022 की विदाई के लिए शहर के होटल बुक हो चुके हैं। राजधानी भोपाल के आसपास के पर्यटक स्थलों पर बाहर के सैलानियोंं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वन अभयारण्यों में भी भीड़ बढ़ गई है। भोपालवासियों और यहां पहुंचे सैलानियों को शौर्य स्मारक, भारत भवन, भीमबेटका, शहीद भवन के पास मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।