scriptBreakfast, Lunch और Dinner टाइम पर करते हैं आप? जानिए इसका सही समय | Best times to eat breakfast, lunch and dinner | Patrika News

Breakfast, Lunch और Dinner टाइम पर करते हैं आप? जानिए इसका सही समय

locationभोपालPublished: May 04, 2019 10:30:05 am

Submitted by:

Faiz

Breakfast, Lunch और Dinner टाइम पर करते हैं आप? जानिए इसका सही समय

health news

Breakfast, Lunch और Dinner टाइम पर करते हैं आप? जानिए इसका सही समय

भोपालः हर व्यक्ति चाहता है कि, वो लंबे समय तक सेहतमंद बना रहे। इसके लिए वो खाने पीने का बड़ ध्यान रखता है। लेकिन, सिर्फ पोष्टिक भोजन खाने से ही स्वस्थ रहने की गारंटी नहीं है। इसे सही समय पर ग्रहण करना भी बेहद जरूरी है। अच्छे से अच्छा खाना अगर सही समय पर ना खाया जाए, तो उससे सेहत को फायदा पहुंचने के बजाय नुकसान होना संभव है। अकसर लोग नींद और बॉडी क्‍लॉक को अनदेखा करके गलत समय पर खाना खाते हैं, जिससे स्वास्थ से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इनमें वज़न बढ़ना, अपच, सही समय पर नींद ना आना आदि समस्याएं शुरु हो जाती हैं, जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं।

देर से सोने वाले भी समय पर सोने वालों के बराबर ही खाने के जरिये कैलोरी लेते हैं, लेकिन खाने की टाइमिंग की वजह से बहुत कुछ बदल जाता है। देर तक जागने वाले गलत समय पर खाना खाते हैं और इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। स्वास्थ व‍िशेषज्ञों के अनुसार, लाइफस्‍टाइल के मुताबिक खान-पान का श‍िड्यूल बनाना फूड इनटेक मैनेज करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। साथ ही, खान-पान का ध्यान भी रखी जाए। मतलब ये कि, दिनभर आप क्‍या खा-पी रहे हैं इसका भी ध्‍यान रखना जरूरी है।


हो सकती हैं ये समस्याएं

health news

एक रिसर्च के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खान-पान से साथ साथ सही टाइमिंग का होना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको भी वज़न बढ़ना, अपच, सही समय पर नींद ना आने जैसी कोई समस्या है तो, अब आपको सतर्क हो जाने की बहुत जरूरत है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं अब से अब से ब्रेकफास्‍ट, लंच और ड‍िनर टाइम पर करना शुरु कीजिए। फिर देखिये, रोजाना की होने वाली स्वास्थ से जुड़ी इन समस्याओं का हल कैसे चुटकियों में होता है।


अकसर लोग स्कूल, कॉलेज या काम पर जाने की जल्दी में घर से ब्रेक फास्ट किये बिना ही चले जाते हैं। काम के दौरान कुछ मिला तो ठीक वरना तुरत फुरत कुछ भी खा लेना अब आम बात हो गई है। आजकल लोगों में लेट नाइट तक जागने का चलन बढ़ने लगा है, ऐसे में देर रात भोजन करना और खाने के तुरंत बाद सो जाना भी लोगों में आम बात है। आप सोच रहे होंगे कि इन सब बातों में क्‍या रखा और इससे क्‍या फर्क पड़ता है तो हम आपको बता दें कि आप जितना सोच भी नहीं सकते उससे भी ज्‍यादा इन सब बातों का हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए अच्छी सेहत पाने के लिए सिर्फ पोष्टिक भोजन होना ही पर्याप्त नहीं, बल्‍कि सही समय पर खाना भी बेहद जरूरी है।


खाने का सही समय जान लें

health news

-ब्रेकफास्‍ट का सही समय

वैसे तो उठने के बाद आधे से एक घंटे के भीतर ब्रेकफास्‍ट कर लेना चाहिए । सुबह 7 से 8 बजे के बीच ब्रेकफास्‍ट करने का सबसे अच्‍छा समय होता है।

-लंच का सही समय

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच लंच करने का सबसे आइडियल समय है। ब्रेकफास्‍ट और लंच के बीच चार से पांच घंटे का गैप रखना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

-डिनर का सही समय

इसी तरह शाम के 8 बजे से पहले-पहले डिनर करने का सबसे अच्‍छा समय रहता है। डिनर और सोने के बीच में कम से कम तीन से चार घंटों का गैप होना जरूरी है ताकि, सोने से पहले खाना पूरी तरह पच जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो