scriptCongress का भारत बंद: MP में ये हुआ असर! जानिये अपने शहर का हाल see video | Bharat Bandh LIVE Updates from MP-Congress Protest Against Rising Fuel | Patrika News

Congress का भारत बंद: MP में ये हुआ असर! जानिये अपने शहर का हाल see video

locationभोपालPublished: Sep 10, 2018 01:22:10 pm

CM शिवराज के पुत्र कार्तिकेय की खुली दुकान देख कांग्रेसियों ने किया हंगामा…

congress bandh

Congress का भारत बंद: MP में ये हुआ असर! जानिये अपने शहर का हाल

भोपाल। एससीएसटी एक्ट को लेकर सवर्णों के बंद के बाद आज कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका पूरे देश में असर देखने को मिल रहा है।
वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर तो कुछ लोगों ने नेताओं के पोस्टर पर कालिख तक लगा दी। जिसके बाद वहां प्रदर्शन होने लगा है।

खुली रही सीएम शिवराज के पुत्र की दुकान…
वहीं बंद के दौरान भोपाल के बिट्टन मार्केट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं हंगामा करते हुए CM शिवराज के पुत्र कार्तिकेय की दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान बंद करने की मांग करने लगे। इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।
CM Son Shop
दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

भारत बंद को लेकर पूरे देश में कांग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां ने कांग्रेस को समर्थन बताया जाता है।
मप्र में भी सुबह से ही कई शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर बसें नही चल रही है, दुकानों पर ताले डले हुए है, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे है। वहीं कुछ व्यापारिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।
congress bandh03
वहीं मप्र में बंद को सफल बनाने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है।

जिसके चलते सुबह से ही प्रदेश मे बंद का असर दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर दुकानें, स्कूल-कॉलेज नही खुले है, बसों को पहिए थम गए है। इससे पहले कांग्रेसियों द्वारा लोगों से बंद की अपील की जा रही है।
ऐसे समझें प्रदेश MP का हाल…
भोपाल: राजधानी भोपाल में भी बंद का असर दिखाई दे रहा है। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोत कर विरोध जताया है। दुकान-दुकान जाकर लोगों से बंद की अपील की जा रही है। वहीं कई जगहों पर भोपाल में भी बसें नहीं चल रही है।
congress04
ग्वालियर: यहां में बंद को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है। इलाके में पूर्व में हो चुकी हिंसा को देखते हुए इस बार सतर्कता के तहत पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। चारों तरफ कड़ी निगरानी ऱखी जा रही है।
इंदौर: वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। बंद के चलते यहां के स्कूल-कॉलेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा सारे पेट्रोल पंप बंद हैं। वहीं देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने 10 से अधिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। इसके साथ ही शहरभर में काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे है।
जबलपुर : इसके अलावा जबलपुर में भी बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी बंद की अपील की है। जिसके बाद पेट्रोल-पंप बंद हुए है।
आगर-मालवा/मंदसौर: आगर-मालवा में भी उज्जैन, इंदौर और शाजापुर के लिए बसें नहीं मिल रही हैं। जबकि मंदसौर के गरोठ में बंद का असर दिख रहा है, बिना सूचना के यात्री बसें बंद कर दी गईं है। यात्री बस स्टैंड पर परेशान हो रहे। बंद को लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
नीमच : भारत बंद के दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे नीमच के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांति से धरना देने की अनुमति मांग रहे थे, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।
विरोध में कांग्रेसी थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर 42 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

वहीं, मंदसौर में भी पुलिस और कांग्रेसियों में बहस हो गई। मंदसौर के भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के आवास के बाहर प्रदर्शन की संभावना पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सागर: कटरा में रैली निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हल्की धक्का-मुक्की के साथ कार्यकर्ता को बस से अस्थाई जेल मकरोनिया थाना परिसर भेजा।

टीकमगढ़: डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बाजार कराया बंद। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने पपौरा चौराहे से कटरा बाजार तक बाइक रैली निकाली।
इस दौरान कई दुकानें बंद रहीं। वहीं जिले के बलदेवगढ़, ओरछा, निवाड़ी में बंद का कम असर देखा गया। जिले में भारी पुलिस तैनात रहा। वहीं बंद का खास असर पृथ्वीपुर में देखा गया, जहां दुकानें नहीं खुली।
अशोकनगर: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा बाजार बंद करवाने का अनोखा तरीका अपनाया गया। यहां कांग्रेसी बैलगाड़ी में बैठकर मूल्य वृद्धि का विरोध करते नजर आए, वहीं नगर में घूमते हुए कांग्रेसियों ने माइक से बाजार बंद करने की अपील की साथ ही भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
कांग्रेस के बंद के चलते व्यापारियों ने सुबह से ही दुकान नहीं खोली चाय, पान, मेडिकल की दुकानों को छोड़कर लगभग मार्केट पूरी तरह से बंद रहा। वहीं शहर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनाती की गई थी, जबकि गांधी पार्क पर वज्र वाहन खड़ा रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो