scriptबीएचईएल भोपाल और एमपी पुलिस ने जीते कबड्डी खिताब | BHEL Bhopal and MP Police won Kabaddi titles | Patrika News
भोपाल

बीएचईएल भोपाल और एमपी पुलिस ने जीते कबड्डी खिताब

विधायक ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता

भोपालMay 24, 2022 / 12:05 am

mukesh vishwakarma

news

बीएचईएल भोपाल और एमपी पुलिस ने जीते कबड्डी खिताब

भोपाल. बीएचईएल भोपाल ने पुरुष और एमपी पुलिस ने महिला वर्ग की विधायक ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली है। सुभाष नगर खेली मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में भेल भोपाल ने आरसीसी भोपाल को बहुत कड़े मुकाबले से 36-34 अंक से खिताब जीता। जबकि महिला वर्ग में एमपी पुलिस ने आरसीसी भोपाल को 29-24 से हराकर विधायक ट्रॉफी जीती। पुरस्कार वितरण स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने किया।

केएमआर के तैराकों ने जीते 76 पदक, अब स्टेट में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
भोपाल. प्रकाश तरण पुष्कर में खेली गई जिला तैराकी प्रतियोगिता में केएमआर क्लब के तैराकों के शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 25 रजत व 21 कांस्य पदक समेत 76 पदक जीते हैं। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ये सभी खिलाड़ी इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इसमें जाज्वलय नारद ने दो स्वर्ण, दो रजत, विधि बोंडे ने एक स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीते।

आर्य नामदेव ने 3 स्वर्ण जीते। काव्यांश ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य, दुर्विशा पवार ने 1 स्वर्ण, 4 रजत पदक जीते। इसी प्रकार वरांश शर्मा ने 5 स्वर्ण, प्राची जोशी ने 1 रजत व 1 कांस्य, दिव्यांश परिहार ने 2 रजत, अपूर्व पारे ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य, कुंजल पवार ने 2 रजत व 2 कांस्य, ईशान डोंगरे ने 5 स्वर्ण, अनन्या जैन ने 3 स्वर्ण व 2 कांस्य, अरहमना ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते। ईशान डोंगरे ने 5 स्वर्ण, अनन्या जैन ने 3 स्वर्ण व 2 कांस्य, अरहमना ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते। ईशान डोंगरे ने 5 स्वर्ण, अनन्या जैन ने 3 स्वर्ण व 2 कांस्य, अरहमना ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो