scriptभेल कर्मचारियों को दो बार में मिलेगी बोनस की राशि | BHEL employees will get bonus amount twice | Patrika News

भेल कर्मचारियों को दो बार में मिलेगी बोनस की राशि

locationभोपालPublished: Nov 11, 2019 09:55:47 pm

Submitted by:

Rohit verma

एसआइपी बोनस के लिए दिल्ली में हुई बैठक

भेल कर्मचारियों को दो बार में मिलेगी बोनस की राशि

भेल कर्मचारियों को दो बार में मिलेगी बोनस की राशि

भोपाल. भेल कर्मचारियों को मिलने वाला स्पेशल इंसेंटिव पेमेंट (एसआइपी) पर निर्णय मंगलवार को दिल्ली में आयोजित संयुक्त समिति की बैठक में लिया गया। भेल कर्मचारियों को ग्रेड वाइज 19 हजार 425 से 21 हजार 525 रुपए तक की राशि दी जाएगी। इस बार बोनस की राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा।

तय राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा नवंबर माह के वेतन के साथ 1 दिसंबर को दिया जाएगा। शेष राशि का भुगतान 1 अप्रैल 2020 को होगा। भेल प्रवक्ता संजय राजवंशी ने बताया करीब 6.5 करोड़ भोपाल यूनिट के 3100 कर्मचारियों में बांटे जाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पांच प्रतिशत बढ़ाया गया है।

किराए पर चल रहे भेल के महंगे दफ्तर बंद हों
यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के सुविधा में कटौती पर आपत्ति दर्ज कराते हुए विभिन्न राज्यों में किराए पर संचालित भेल के महंगे ऑफिस बंद करने की सलाह दी। इंटक यूनियन के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी काम के देश भर में भेल के कई दफ्तर संचालित हैं, इसे तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि भेल के महंगे दफ्तर को सेंट्रलाइजड करना उचित कदम होगा और इससे पैसों की भी बचत होगी। साथ ही भेल की बेशकीमती खाली पड़ी जमीन पर उद्योग या कामर्शियल उपयोग करने का मुद्दा भी उठाया गया।

पिछले साल से पांच प्रतिशत अधिक बोनस
बैठक में सीएमडी नलिन सिंघल ने कंपनी की स्थिति बताई। मैनेजमेंट की ओर से बोनस के लिए पहला प्रस्ताव कर्मचारी नेताओं के सामने रखा गया, जिसे खारिज कर दिया। यूनियन नेताओं का विरोध देखते हुए पिछले साल से पांच प्रतिशत अधिक बोनस देने पर सहमति बनी। पिछले साल ग्रेड वाइज 18500 से 20500 रुपए बोनस दिए गए थे।

इन मुद्दों पर भी चर्चा : कर्मचारियों की भर्ती करने, ज्यादा माल खरीदने को लेकर आपत्ति, निजीकरण और विनिवेश का मुद्दा, ग्राहकों से बकाया पैसा वसूला जाए, कंपनी की ग्रोथ पर चर्चा
बोनस की राशि इस प्रकार
एबी 1 19425
एबी 2 19425
एबी 3 19950
एबी 4 19950
एबी 5 20475
एबी 6 20475
एबी 7 21000
एबी 8 21000
एबी 9 21000
एबी 10 21525
एबी 11 21525
एबी 12 21525

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो