Bhind Gwalior highway closed due to road blockade for several hours - एमपी में एक नेशनल हाईवे पर यातायात बंद हो गया यहां दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई जिसमें लोग कई घंटों फंसे रहे। भिंड ग्वालियर मार्ग पर कई घंटों तक वाहनों की कई किमी लंबी कतार लगी। यहां नाराज मजदूरों का हाईवे पर प्रदर्शन चल रहा था जिन्होंने चक्का जाम कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की।
गोहद में मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुए मजदूरों ने यह चक्का जाम किया। मजदूर एकत्रित होकर मालनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों ने भिंड ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। अधिकारियों ने बमुश्किल दोपहर करीब 2 बजे चक्काजाम खुलवाया। इस दौरान लोग करीब 6 घंटोें तक जाम में फंसे रहे और भूख-प्यास से बेहाल होते रहे।
मालनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से लगा जाम दोपहर तक तक नहीं खुल सका। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई। चक्का जाम में कई लोग सुबह 7 बजे से फंस गए थे, गर्मी के कारण बच्चों-बुजुर्गों की हालत खराब हो गई।
मजदूरों को समझाने के लिए विधायक केशव देसाई भी मौके पर पहुंचे। विधायक से प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि हमने आपको जिताया, अब हमारा मानदेय बढ़वाएं। पुलिस ने बताया कि मजदूरों ने भारत मार्केट के सामने जाम लगा दिया। भिंड ग्वालियर हाईवे में गोहद में सुबह 7 बजे से चक्काजाम के बाद हालात खराब हो गए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोपहर 2 बजे बमुश्किल जाम खुलवाया।
Updated on:
11 Jun 2024 06:19 pm
Published on:
11 Jun 2024 02:47 pm