scriptमंत्री सुरेन्द्र पटवा के लिए टेढी खीर साबित होगी भोजपुर विधानसभा | BhoJPUR assembly will negative for Surendra Patwa | Patrika News

मंत्री सुरेन्द्र पटवा के लिए टेढी खीर साबित होगी भोजपुर विधानसभा

locationभोपालPublished: Oct 12, 2018 08:36:44 am

Submitted by:

harish divekar

पटवा नीमच जिले की मनासा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा का गढ माने जाने वाली भोजपुर विधानसभा इस बार मंत्री सुरेन्द्र पटवा के लिए टेढी खीर साबित हो सकती है। सुरेन्द्र पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं। वे इस सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। सर्वे में उनके खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद से इस बात का बाजार गर्म है कि पटवा नीमच जिले की मनासा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इधर भाजपा में भी स्थानीय नेता का प्रत्याशी बनाने की मांग उठने लगी है। इसके चलते कई बड़े स्थानीय नेता टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं।
वहीं लगातार दो बार हारने के बाद कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी इस बार भी दावेदारी कर रहे हैं, पचौरी को उम्मीद है कि इस बार पटवा की एंटीइंकबैंसी उन्हें जीत दिला सकती है।
यह सीट शुरु से भाजपा के दबदबे वाली सीट मानी जाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा इसी सीट से जीतकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1985 में जब सुंदरलाल पटवा को प्रदेश में सुरक्षित सीट की तलाश थी, तब वे सीहोर से भोजपुर आए थे। यहां से चुनाव लड़कर लगातार 1998 तक वे जीत हासिल करते रहें। दिग्विजय सरकार में वे नेता प्रतिपक्ष भी यहीं से रहे। 2003 के चुनाव में पहली बार उन्होंने अपने भतीजे सुरेंद्र पटवा को चुनाव लड़ाया, लेकिन वो हार गए। इसके बाद भी भाजपा ने दो बार सुरेंद्र पटवा को भोजपुर से टिकट दी और दोनों बार सुरेंद्र पटवा विधायक बने।
भाजपा में यह हैं दावेदार
इस सीट से सबसे पहली दावेदारी सुरेंद्र पटवा, दूसरे नंबर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव, तीसरा नाम केंद्र में संगठन का काम करने वाले गणेश मालवीय और चौथे दावेदार भाजपा प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक हैं, पाठक केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के करीबी माने जाते हैं।
कांग्रेस यह हैं दावेदार
पहले दावेदार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, दूसरे नंबर पर पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, तीसरे दावेदार पूर्व विधायक राजेश पटेल और चौथे दावेदार बद्री सिंह चौहान जो वर्तमान में मंडीदीप के नगर पालिका अध्यक्ष है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो