scriptक्या ये ही है राजधानी भोपाल? स्वच्छता में देश के प्रमुख शहरों में से एक…With Video | Bhopal being infamous on social media | Patrika News

क्या ये ही है राजधानी भोपाल? स्वच्छता में देश के प्रमुख शहरों में से एक…With Video

locationभोपालPublished: Jan 17, 2019 04:12:59 pm

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा शेयर…

bhopal is it

क्या ये ही है राजधानी भोपाल? स्वच्छता में देश के प्रमुख शहरों में से एक…

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भले ही कई चीजों को लेकर दुनिया भर में जानी जाती हो, लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया पर चल रहा इसका एक ऐसा काला पक्ष भी दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी सोच बैठेंगे कि क्या ये ही राजधानी भोपाल है?

जी हां स्वच्छता के मामले में देश के प्रमुख शहरों में शुमार मध्यप्रदेश की राजधानी अपने तालाबों व खुबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि तहजीब के लिए भी पहचाना जाता है।

 

is it bhopal

यह शहर सुकून, आपसी प्रेम-सोहार्द के लिए भी हमेशा ही लोगों को आकर्षित करता रहा है। लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो जो भोपाल का बताया जाता है ने यहां के लोगों पर कई बड़े प्रश्न उठा दिए हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह भोपाली युवा टैफिक पुलिस द्वारा लगाए गया बैरियर को सड़क से उठाते हैं और उसे बड़े तालाब में फेंक देते हैं। जिसके चलते यहां के लोगों की तहजीब पर तक लोगों ने प्रश्न उठााने शुरू कर दिए है।

फेसबुक में चल रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर टिप्पड़ी भी की है। 16 जनवरी 2019 को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 12 हजार बार देखे जाने के साथ ही 134 बार शेयर किया जा चुका है।

जबकि 126 लोगों ने इस पर टिप्पड़ी की है। जिनमें से अधिकांश ने इसे एक शर्मनाक घटना बताते हुए इन लोगों पर एफआईआर कि बात कही है…

जानिये किसने क्या लिखा…
फेसबुक के वीडियो टिप्पड़ी में जयंत गौर लिखते हैं कि…केवल अत्यधिक हीन भावना वाले लोग इस तरह के अर्थहीन कृत्यों में लिप्त हो सकते हैं, जो खुद को उच्च महसूस करते हैं।

वहीं अभिषेक महाजन लिखते हैं कि… अरे इनको भी फेक दो।

नीरज उपाध्याय लिखते हैं… ये तो व्यापम का बाप लगता है।

 

is it bhopal02

वहीं पटेल रणजीत लिखते हैं कि… पक्का ये भोपाली नहीं हैं, होते तो ऐसा न करते।

जबकि गौरव खरे लिखते हैं कि… करदाता पैसा गया पानी में…

वहीं गौरव शर्मा लिखते हैं कि… Vip रोड के गमले और डस्ट बिन तक चोरी कर चुके हैं कुछ लोग। अब ये पुलिस के बैरियर चोरी कर रहे हैं, लोहे के रेट में बेचेंगे।


वहीं भावेश सिंह ने लिखा है कि… भोपाल पुलिस और साइबर सेल से विनती है इन्हें ढूंढकर जुर्माना लगाएं और कानूनी रूप से मजबूत FIR दर्ज करें।

वहीं गौरव सेलोपाल लिखते हैं कि…पब्लिक रसीद को अपनी समझ वाले ऐसे लोग देश के हर हिस्से मेँ मौजूद है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए ताकि अन्य लोगो के लिए उदाहरण बने।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो