scriptअब साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कहा- वो ‘राष्ट्रपुत्र’ हैं | Bhopal: bjp mp sadhvi pragya said mahatama gadhi is a rashtraputr | Patrika News

अब साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कहा- वो ‘राष्ट्रपुत्र’ हैं

locationभोपालPublished: Oct 21, 2019 01:48:00 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

साध्वी ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को अपने साथ नहीं जोड़ेंगे

pragya thakur

pragya thakur

भोपाल/ बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा हमेशा बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। गांधी संकल्प यात्रा से अब तक दूर रहीं साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से गांधी जी को लेकर विवादित बयान दिया है। भोपाल स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र कहा है। वहीं, गांधी संकल्प यात्राओं में शामिल न होने पर उठ रहे सवालों पर साध्वी बोलीं कि वे अपने अपने सिद्धांतों पर अडिग हैं।
साध्वी जब भी बयान देती हैं तो बीजेपी के लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो जाती है। अब उन्होंने कहा है कि गांधी जी राष्ट्रपुत्र हैं और इस धरा के पुत्र हैं। साध्वी ने उदाहरण देते हुए कहा कि राम और महाराणा प्रताप भी इस धरा के पुत्र हैं। जो लोग देश को राह दिखाकर गए हैं, पूरा देश उस पर चलता रहेगा। हम जो करके जाते हैं, उसे आगे हमारी पीढ़ियां करती हैं। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस के कहने से हम अपनी सिद्धांतों को नहीं बदल लेंगे।

कांग्रेस के सिद्धांतों को अपने साथ नहीं जोड़ेंगे
सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि किसी के कहने से हम खुद को नहीं बदलेंगे। कांग्रेस के सिद्धांतों को तो हम अपने साथ नहीं जोड़ेंगे। जो गलत है वो अस्वीकार और जो अच्छा है, उसे हम अपने साथ जोड़ेंगे। मेरे सिद्धांतों में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। मेरे सिद्धांत केवल राष्ट्र के लिए है, मुझे किसी प्रकार की कोई सफाई देने की आवश्यकता नहीं है। मैं राष्ट्र के लिए जीती हूं। राष्ट्र के लिए मरती हूं।
https://twitter.com/SadhviPragya_MP/status/1185151876817395713?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले दिनों कस्तूरबा गांधी को लेकर किया था ट्वीट
गांधी संकल्प यात्रा से दूर रहने की वजह साध्वी प्रज्ञा की तबियत बताई जा रही थी। लेकिन रविवार को इस पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने कस्तुरबा गांधी को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि कस्तूरबा गांधी का संपूर्ण जीवन समर्पण का अनूठा उदाहरण है। पति को उच्च स्थान तक पहुंचाने में महिला की पूरी तपस्या लगी होती है, उनकी साधना अप्रत्यक्ष थी। सचमुच सराहनीय कस्तूरबा।
बीजेपी निकाल रही हैं गांधी संकल्प यात्रा
दरअसल, गांधी जी की 150वीं जयंती पर बीजेपी गांधी संकल्प यात्रा निकाल रही है। इस दौरान पार्टी के सभी सांसद पद यात्रा करेंगे और गांधी जी के विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे। लेकिन मध्यप्रदेश में साध्वी प्रज्ञा अभी तक इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लीं और न ही आगे भाग लेने पर कोई जवाब दिया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी लगातार गांधी जी के विचारों को प्रचारित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। शनिवार को वह बॉलीवुड कलाकारों से भी मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो