scriptभोपाल में 12 की मौतः लोग रोकते रहे लेकिन मौत ने इन्हें बुला लिया, देखें लाइव वीडियो | bhopal boat capsize live story | Patrika News

भोपाल में 12 की मौतः लोग रोकते रहे लेकिन मौत ने इन्हें बुला लिया, देखें लाइव वीडियो

locationभोपालPublished: Sep 13, 2019 12:42:23 pm

Submitted by:

Manish Gite

bhopal boat capsize: शुक्रवार की सुबह 12 परिवारों के लिए मातम लेकर आई। इन परिवारों के चिराग गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुझ गए। 6 लोगों की क्षमता वाली नाव में 19 लोग बैठ गए। उन्हें रोका भी गया, लेकिन वे नहीं माने।

bhopal boat capsize

bhopal boat capsize

भोपाल। शुक्रवार की सुबह 12 परिवारों के लिए मातम लेकर आई। इन परिवारों के चिराग गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुझ गए। 6 लोगों की क्षमता वाली नाव में 19 लोग बैठ गए। उन्हें रोका भी गया, लेकिन वे नहीं माने। आखिर मौत ने उनका समय तय कर दिया था। भोपाल के खटलापुरा घाट स्थित छोटा तालाब में बुधवार सुबह 4.30 बजे यह हादसा हुआ। यह पूरा नजारा जिसने भी देखा वो सिहर गया।

पेश है घटना के वक्त की Live Story

 

 

इस पूरी घटना के चश्मदीद शिवकुमार द्विवेदी खटलापुरा घाट स्थित मंदिर में रहते हैं। उन्होंने पत्रिका को बताया कि सुबह 4.30 बजे की बात है, करीब 20 लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए नाव में बैठने वाले थे। यहां मौजूद कई लोग इन लोगों से आग्रह कर रहे थे कि नाव में इतने लोग नहीं जा पाएंगे, लेकिन करीब 17 से 20 युवक नहीं माने, हर कोई नाव में बैठकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करना चाहता था।

चश्मदीद शिवकुमार ने बताया कि यहां पर तैनात गार्ड ने उन्हें रोका भी लेकिन वे नहीं माने। नाव चलाने वालों ने भी मना किया, लेकिन उनकी जिद के आगे झुक गए।

 

शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इसके बाद दो नावों को जोड़ा गया, उसमें धीरे-धीरे गणेशजी की काफी वजनी प्रतिमा को रखा गया। किनारे से करीब 100 फीट दूर जब प्रतिमा पानी में जब विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को पानी में छोड़ा, तभी प्रतिमा के वजन से नाव भी पलट गई। दोनों ही नावों पर सवार युवक तालाब में गिर गए। तीन-चार युवक पलट चुकी नाव को पकड़कर बचने का प्रयास करने लगे, इतने में दोनों नाव पानी में डूब गई।

 

छटपटाते रहे युवक
गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए युवक पानी गिरते ही छटपटाते रहे। चीखने लगे, लेकिन वहां पर उन्हें बचाने के लिए कोई नहीं आ पाया। घटना के दौरान वहां चीख पुकार मच गई। यह घटना वहां वीडियो बना रहे लोगों के कैमरे में भी कैद हो गई।


पांच को बचाने का दावा
हालांकि वहां पर तैनात जवानों दावा किया है कि उन्होंने घटना के दौरान तुरंत ही लाइफ जैकेट फेंककर करीब 5 लोगों को बचाने में सफलता हासिल कर ली थी।

 

पुलिस मुख्यालय के सामने है खटलापुरा
जिस स्थान पर 12 लोगों की जान गई है, वो स्थान पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के ठीक सामने हैं। और यहां 24 घंटे पुलिस बल भी तैनात रहता है।

दो नाव एक साथ जोड़कर बैठे थे लोग
हादसे में जुटी गोताखोर की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक दो नाव एक साथ जोड़कर गणेश विसर्जन करने गये थे। नाव का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। अब तक 12 शव को बरामद किया गया है। 2 शव की तलाश जारी है।

कोई नहीं पहना था लाइफ जैकेट
नाव मे सवार 17 लोगों में एक भी व्यक्ति लाइफ जैकेट नहीं पहना था। जिससे कि बड़े हादसे में 12 लोगों की मौत हुई। 6 को समय रहते बचा लिया गया है। तालाब में लोगों के बचाव कार्य में गोताखोर जुटे हैं।


घटना की जांच होगी, कार्रवाई करेंगे: मंत्री शर्मा
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा खटला पूरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुखद हैं। घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि घटना कैसे हुई। समस्त व्यवस्थाओं के बावजूद कहां कमी रह गई। उन सब तथ्यों का पता लगाया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।


मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देने की घोषणा
शर्मा ने बताया कि 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है । राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से चार-चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी।


नगर निगम की तरफ से भी सहायता
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने खटलापुरा में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को यह है दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सिंह ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। नगर निगम भोपाल द्वारा मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा 4-4 लाख रुपए और रेड क्रॉस द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है।

यह है भोपाल गणेश विसर्जन के हादसे के मृतक

1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।
3- करण पिता…… उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

4- हर्ष पिता ….. उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।
6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।
9-अर्जुन शर्मा पिता……उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

10-राहुल मिश्रा पिता ……उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

11- करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो