भोपाल

तेज बारिश से ढह गई दीवार, एक घायल, 22 जिलों में हो सकती है ‘आफत की बारिश’

बारिश से गिरी कॉलोनी की दीवार, एक व्यक्ति हुआ घायल

भोपालJun 26, 2020 / 08:33 pm

Hitendra Sharma

भोपाल। दो दिन बाद शहर में जमकर बरिश हो रही है, बारिश ने जहा लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी तो वही दीवार गिरने एक व्यक्ति घायल हो गया। दरअसल कोलार इलाके में कोलोर प्लेस ऑर्चिड कॉलोनी की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दीवार गिरने से कई कार भी बस्ती की ओर गिर गई। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

पूरे मध्यप्रदेश में मॉनसून (monsoon) समय से पहले चल रहा है। बात अगर भोपाल की करें तो यहां पर शुक्रवार दोपहर से शुरु हुई बारिश (MP Weather Forecast) का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में भोपाल शहर में 34.4 मिमी बारिश (Heavy rains) दर्ज की गई, जबकि बैरागढ़ में सिर्फ 0.4 मिमी पानी ही गिरा। इसके कारण शहर की निचले इलाकों के साथ ही मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया।इस बीच मौसम विभाग (Weather Update) ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।

photo6318600786472446320_6224328-m_1.jpg
यहां पर जारी किया गया अलर्ट

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें बैतूल, हरदा, आगर, शाजापुर, होशंगाबाद, खंडवा, विदिशा, अशोकनगर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, दमोह और सागर शामिल हैं। ऐसे में इन जिलों में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही भोपाल के आसपास के इलाकों में 16 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा भी चलेगी।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में और सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, देवास, शाजापुर, खंडवा और अशोकनगर जिलों में वज्रपात हो सकती है। मौसम विभाग का यह अलर्ट 24 घंटों के लिए हैं।
mosam.png
वहीं मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। ग्वालियर मंडला, नरसिंहपुर और सीधी में प्रदेश भर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ। मंडला, नरसिंहपुर सीधी और ग्वालियर में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. नौगांव में 36.1 डिग्री, गुना 35.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
इन जिलों में बारिश रिकॉर्ड
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.