scriptएमपी नगर में फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी खोलकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी | bhopal crime story | Patrika News

एमपी नगर में फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी खोलकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी

locationभोपालPublished: May 08, 2022 01:16:06 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

शहर के 16 नागरिकों ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की लिखाई थी रिपोर्ट, प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई खत्म होने के बाद स्टूडेंट ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था गिरोह, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एमपी नगर में फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी खोलकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी

एमपी नगर में फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी खोलकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी

भोपाल. शहर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी बना ली। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से निपटने के लिए आरोपियों ने लोगों का पैसा महंगी ब्याज दर पर वापस लौटाने का वायदा कर कंपनी में जमा करवाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तीन तरह की फर्जी कंपनियों का नाम लेकर लोगों से इन्वेस्टमेंट करवाया और सभी का पैसा हड़प लिया। वर्ष 2020 से चल रहे इस गोरखधंधे के तहत आरोपी युवकों ने भोपाल सहित अन्य शहरों के 108 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके 48 लाख रुपए धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। पैसे वापस मांगने वालों का दबाव बना तो आरोपी युवक एमपी नगर का ऑफिस बंद कर इंदौर भाग गया। क्राइम ब्रांच ने पुरुषोत्तम नगर बजरिया में रहने वाले पीड़ित आवेदक विवेक अलोने की शिकायत पर इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी युवक उत्तम मंडल को क्राइम ब्रांच ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
ऐसे सामने आया मामला

डीसीपी क्राइम अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुरुषोतम नगर सेमरा कला बजरिया में रहने वाले 25 साल के विवेक अलोने मूलत: बैतूल के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तम मंडल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। विवेक ने बताया कि उत्तम मंडल मारविह बिजनेय सलूशन प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। उत्तम ने इस तरह से तीन कंपनियां खोल रखी थीं। विवेक ने बताया कि वह पहले उत्तम के साथ काम करता था। आरोपी उत्तम मंडल के कहने पर उसने स्वंय एवं रिश्तेदारों के लाखों रुपए इंवेस्टमेंट करवाए थे। आरोपी उत्तम मंडल ने उसे बताया था कि पीआईपी एकाउंट के तहत वह पब्लिक से पैसा लेकर उसे अपने व्यवसाय मे उपयोग करेंगे। आरोपी बोलता था कि पब्लिक को बिना किसी नुकसान के कम से कम 3.33 प्रतिशत का हर महीने का ब्याज देंगे, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो।
पैसा वापस मांगा तो बहाना

पैसा वापस मांगने पर आरोपी और उसके साथी बहानेबाजी पर उतर आए। उत्तम मंडल ने यह बोलकर रुकने को कहा कि लाॅकडाउन के कारण कंपनी के पास अभी पर्याप्त पैसा नहीं है, कुछ समय इंतजार करें। एक साल बाद कंपनी पूरा पैसा ब्याज समेत लौटा देगी। पीडि़त ने बताया कि अब तक न तो ब्याज मिला और ही मूल रकम ही वापस आई। बार-बार कहने पर वह तीन साल के लिए एकाउंट होल्ड करने की धमकी देने लगा था।
फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी बनाकर आरोपी लोगों को महंगा ब्याज देने का ऑफर देकर फंसा रहे थे। पूछताछ में नए तथ्य सामने आएंगे।

अमित कुमार, डीसीपी क्राइम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो