scriptजिस मासूम को कुत्तों ने नोंचा था, देखिए आज क्या होगा उसका ईलाज | bhopal, dog bite, child injured | Patrika News
भोपाल

जिस मासूम को कुत्तों ने नोंचा था, देखिए आज क्या होगा उसका ईलाज

भोपाल. अंजलि नगर में पांच शिकारी कुत्तों के हमले में बूरी तरह घायल तीन साल की मासूम गुड्डी को शनिवार को रैबिज का चौथा इंजेक् शन लगाया जाएगा। गुड्डी को हमीदिया बच्चा वार्ड में पूरे पंद्रह दिन का समय हो गया है।

भोपालJan 14, 2022 / 10:14 pm

देवेंद्र शर्मा

जिस मासूम को कुत्तों ने नोंचा था, देखिए आज क्या होगा उसका ईलाज

जिस मासूम को कुत्तों ने नोंचा था, देखिए आज क्या होगा उसका ईलाज

भोपाल. अंजलि नगर में पांच शिकारी कुत्तों के हमले में बूरी तरह घायल तीन साल की मासूम गुड्डी को शनिवार को रैबिज का चौथा इंजेक् शन लगाया जाएगा। गुड्डी को हमीदिया बच्चा वार्ड में पूरे पंद्रह दिन का समय हो गया है। गुड्डी के परिजनों का कहना है कि अब उसे दवाई गोलियां भी बंद हो गई। घाव भी सूखने लगे हैं। फिलहाल डॉक्टर छुट्टी नहीं दे रहे हैं। अब तक गुड्डी के साथ उसकी दादी रही थी, अब पिता यहां रहते हैं। गुड्डी को अपनी मां की याद आ रही है और अब वो अस्पताल से घर आने का कहने लगी है। हालांकि डॉक्टर गुड्डी के मामले में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए उसके पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही यहां से छुट्टी देंगे। गौरतलब है एक जनवरी शाम को पांच शिकारी कुत्तों ने गुड्डी को घेरकर शिकार करने की कोशिश की थी। इससे उसके सिर, हाथ, पांच व शरीर के अन्य अंगों में करीब चालीस घाव हो गए थे। सिर पर काफी गहरे घाव हुए थे। गुड्डी को पूरा ईलाज और कुत्तों की धरपकड़ के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिए थे। उसके बाद ही यहां गुड्डी का ईलाज शुरू हुआ।
———————————————-
शहर की खाली जमीनों पर मियाबांकी पद्धति से विकसित होंगे पार्क
भोपाल. शहर में नगर निगम अपनी खाली जमीनों पर मियाबांकी पद्धति से पार्क विकसित करेगा। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने शुक्रवार को निरीक्षण कर इसके निर्देश दिए। वे तुलसी नगर सेकण्ड स्टॉप क्षेत्र में प्रस्तावित नगर निगम भोपाल के नए मुख्यालय भवन निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। पुराने निर्माणों को तोड़कर भवन निर्माण के लिए जगह जल्द खाली करने का कहा। निर्माण स्थल के पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने के साथ ही सीवेज व जलप्रदाय पाईप लाईनों को व्यवस्थित ढंग से बिछाने का कहा। निगमायुक्त ने शुक्रवार को पॉलीटेक्निक चौराहा, श्यामला हिल्स खुशबू पार्क, फिरदोस पार्क, व्ही.आई.पी.रोड, कोहेफिजा चौराहा, एयरपोर्ट रोड पार्क, व सघन और वृहद पौधरोपण स्थल का निरीक्षण किया। चौधरी ने एयरपोर्ट की ओर की टर्निंग्स पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
—————————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो