script

यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं, देश में सबसे खतरनाक है यह प्रदेश

locationभोपालPublished: Nov 13, 2017 05:05:35 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूपीएससी की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप ने महिला सुरक्षा के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी।

bhopal gang rape
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूपीएससी की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप ने महिला सुरक्षा के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का ग्राफ बढ़ रहा है। देश में मध्यप्रदेश ही ऐसा प्रदेश है जहां महिला सुरक्षा के मामले में इसे सबसे खतरनाक और असुरक्षित राज्य माना गया है।

अमेरिका में प्रदेश की सड़कों की तारीफ करने के बाद भोपाल गैंगरेप के बाद शिवराज सरकार की काफी किरकिरी हुई है। प्रदेश में भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन आंकड़ें हैरान करने वाले हैं।
ये कहते हैं आंकड़े
-प्रदेश में हर 2 घंटे में एक महिला शारीरिक शोषण की शिकार होती हैं।
-प्रदेश में हर 24 घंटे में 11 महिलाएं यौन शोषण की शिकार होती हैं।
-मध्यप्रदेश में हर सप्ताह 6 गैंगरेप के मामले दर्ज हो रहे हैं।
-गृह विभाग ने ही विधानसभा के बजट सत्र में फरवरी 2016 से फरवरी 2017 के बीच के आंकड़े दिए थे।
-4279 युवतियों के साथ रेप की वारदात हुई
-248 युवतियों के साथ गैंगरेप के मामले दर्ज किए गए।
-4279 पीड़ितों में से 2260 नाबालिग निकले।
– महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के बढ़ते मामलों से चिंतित है।

देश के दिल में 25 हजार से अधिक प्रकरण
-देश का दिल मध्यप्रदेश महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में देशभर में पहले स्थान पर है।
-स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2015 में दर्ज हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। साल की अपेक्षा अपहरण-छेड़छाड़ जैसे अपराधों में जरूर कुछ कमी आई है, लेकिन दुष्कर्म के आंकड़े अभी भी खौफनाक तस्वीर पेश करते हैं।
-वर्ष 2015 में महिलाओं के विरुद्ध कुल 25731 अपराध दर्ज हुए हैं। रेप के कुल 5071 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 272 मामले गैंगरेप के हैं।
-2015 में दर्ज हुए रेप के 5071 मामलों में से 605 में पॉस्को एक्ट लगाया गया है। शीलभंग के 880 केस पॉस्को एक्ट के साथ दर्ज हुए हैं।
इंदौर सबसे असुरक्षित, भोपाल दूसरा
वहीं पिछले साल की रिपोर्ट पर नजर दौड़ाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल पर यह दाग लगा है। महिलाओं पर घटित अपराधों में सर्वाधिक 1455 अपराध इन्दौर में दर्ज हुए। भोपाल दूसरे नंबर पर रहा। यहां 1237, जबलपुर मे 1162 तथा ग्वालियर मे 1045 अपराध दर्ज हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो