scriptयात्रियों की परेशानी हुई खत्म, अब 13 अक्टूबर से रेग्यूलर उड़ान भरेगी ये फ्लाइट | Bhopal-Mumbai flight will become regular from October 13 | Patrika News

यात्रियों की परेशानी हुई खत्म, अब 13 अक्टूबर से रेग्यूलर उड़ान भरेगी ये फ्लाइट

locationभोपालPublished: Oct 12, 2020 11:57:51 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– एयर इंडिया:लखनऊ, पुणे, जयपुर और रायपुर के लिए चलाएगा फ्लाइट- इंडिगो भी जल्द शुरू कर सकता है प्रयागराज व नागपुर फ्लाइट

cheapflightplane001.jpg

Bhopal-Mumbai flight

भोपाल। त्यौहारों से पहले एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को खुशखबरी दी है। बता दें कि एअर इंडिया ने भी भोपाल से मुंबई (Bhopal-Mumbai flight) के बीच ईवनिंग में चल रही फ्लाइट (flight) को 13 अक्टूबर से नियमित करने की घोषणा कर दी है। इसके पूर्व यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर अर इंडिया द्वारा भोपाल से लखनऊ, पुणे, जयपुर और रायपुर के लिए विंटर सीजन में फ्लाइट्स चलाई जाएंगी।

flight.jpg

इन जगहों के लिए भी हो सकती है शुरु

साथ ही साथ जल्द ही आने वाले दिनों में एयर इंडिया अपने यात्रियों के लिए प्रयागराज व नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में लगा हुआ है। इस बारे में एअर इंडिया के स्टेशन मैनेजर खलीक अहमद का कहना है कि मुंबई के लिए हर दिन ट्रैफिक मिलने लगा है। यात्रियों की मांग पर मुंबई फ्लाइट को रोज चलाने का निर्णय कंपनी ने लिया है।

रोज आ रहे हैं फोन

एअर इंडिया के एयरपोर्ट स्थित काउंटर पर ही रोज 10 से 15 फोन भोपाल से लखनऊ, पुणे, जयपुर व रायपुर जैसे स्थानों के लिए नई फ्लाइट शुरू करने संबंधी आ रहे हैं। इसलिए एयर इंडिया आने वाले दिनों में इनमें से कई जगहों के लिए फ्लाइटें शुरु हो सकती हैं लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो