scriptआंधी-बारिश की आपदा में राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम | bhopal municipal corporation latest news | Patrika News

आंधी-बारिश की आपदा में राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

locationभोपालPublished: Jun 04, 2020 02:07:11 am

Submitted by:

Devendra Sharma

गर निगम प्रशासन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, जारी किए मोबाइल फोन नंबर

आंधी-बारिश की आपदा में राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

आंधी-बारिश की आपदा में राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

भोपाल. बारिश बाढ़ के दौरान आपदा में शहरवासियों को राहत देने नगर निगम प्रशासन ने आपातकाल नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। मुख्य आपातकाल नियंत्रण कक्ष का मुख्यालय फायर ब्रिगेड फ तेहगढ़ रहेगा। यहां फोन नंबर 2542222, 2540220 व 2701401 पर कॉल कर मदद मांगी जा सकेगी। इसके प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार शुक्ला को बनाया है। इनके मोबाइल नंबर 9424499775 है। इसके साथ ही केन्द्रीय कर्मशाला माता मंदिर सहित सभी 19 जोनों में भी आपातकाल नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। माता मंदिर केन्द्रीय कर्मशाला कंट्रोल रूम के प्रभारी बृजराज सिंह सेंगर सहायक यंत्री को बनाया है।
इनका मोबाइल नंबर 9425601376 है। निगम के सभी जोन कार्यालयों में भी जोन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तैनात करेंगे। जरूरत के अनुसार स्वच्छता प्रभारी व प्रभारी जलकार्य से समन्वय स्थापित कर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह को सभी विभागों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई तथा फ ायर ब्रिगेड, केन्द्रीय कर्मशाला व सभी जोन कार्यालयों में स्थापित कंट्रोल रूम पर होने वाली कार्रवाई का समन्वय करेंगे।

यहां से भी मिलेगी मदद
सार्वजनिक मार्गों, गलियों में स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत कॉल सेंटर नंबर 0755-2155304 एवं 18002330014 पर की जा सकेगी।

जोन नंबर 01. जोनल अधिकारी मोहन जाट, मो. नं. 9424499901
जोन नंबर 02. जोनल अधिकारी वी. रामकर, मो. नं. 9424499902
जोन नंबर 03.जोनल अधिकारी खलिल खान, मो. नं. 9424499903
जोन नंबर 04. जोनल अधिकारी अवधनारायण मकोरिया, मो.नं. 9424499904
जोन नंबर 05. जोनल अधिकारी अनिल शर्मा, मो. नं. 9424499905
जोन नंबर 06. जोनल अधिकारी श्रीराम पटेल, मो. नं. 9424499906
जोन नंबर 07. जोनल अधिकारी आलमगीर मोहम्मद खान, मो. नं. 9424499907
जोन नंबर 08. जोनल अधिकारी मनोहर सक्सेना, मो. नं. 9424499908
जोन नंबर 09. जोनल अधिकारी संतोष त्रिपाठी, मो. नं. 9424499909
जोन नंबर 10. जोनल अधिकारी बलवीर मलिक, मो. नं. 9424499910
जोन नंबर 11.जोनल अधिकारी मुकेश केमियो, मो. नं. 9424499911
जोन नंबर 12. जोनल अधिकारी उमाकांत शर्मा, मो. नं. 9424499912
जोन नंबर 13. जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव, मो. नं. 9424499913
जोन नंबर 14. जोनल अधिकारी राजभान त्रिपाठी, मो. नं. 9424499914
जोन नंबर 15. जोनल अधिकारी संतोष श्रीवास्तव मो. नं. 9424499915
जोन नंबर 16. जोनल अधिकारी हसीब उसमानी, मो. नं. 9424499916
जोन नंबर 17. जोनल अधिकारी राजेन्द्र अहिरवार, मो. नं. 9424499917
जोन नंबर 18. जोनल अधिकारी बीएस साहू, मो. नं. 9424499918
जोन नंबर 19. जोनल अधिकारी विक्रम जाट, मो. नं. 9424499919
नोट- ये क्षेत्रीय नियंत्रण कक्षों के प्रभारी अधिकारी रहेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो