scriptनगर निगम वालों से बदतमीजी की तो काट दिए नल कलेक् शन | bhopal municiple corporation water connection | Patrika News

नगर निगम वालों से बदतमीजी की तो काट दिए नल कलेक् शन

locationभोपालPublished: Jan 14, 2022 09:52:48 pm

भोपाल. भोपाल के साहू मोहल्ला गादियापुरा के नौ परिवारों को नगर निगम की जलकर वसूली टीम से बदतमीजी करना उलटा पड़ गया। निगम की टीम ने इनके नल कनेक् शन काट दिए। इतना ही नहीं, इनके खिलाफ संबंधित थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। निगम प्रशासन ने अब जोन प्रभारियों को स्पष्ट किया है कि इस तरह की स्थितियों में चुप न बैठे, दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए।

नगर निगम वालों से बदतमीजी की तो काट दिए नल कलेक् शन

नगर निगम वालों से बदतमीजी की तो काट दिए नल कलेक् शन


नगर निगम के राजस्व वसूली अमले के साथ अभद्रता, गाली-गलौच, झूमा-झटकी व हमला करने वालों पर निगम प्रशासन ने पिपलानी थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। हमला करने वालों के नल कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही 09 अन्य डिफ ाल्टर्स के नल कनेक्शन भी बंद करने की कार्रवाई की है। जलकार्य विभाग का अमला साहू मोहल्ला गादियापुरा जलदर के बकायादारों से जल उपभोक्ता प्रभार की राशि वसूलने पहुंचा था। वसूली की कार्रवाई दौरान जगदीश साहू, महेश साहू व उनके पुत्रों ने जलकार्य विभाग के कर्मचारी नरेन्द्र शर्मा, संतोष बसंल व अन्य के साथ गाली-गलौच, अभद्रता की। नरेन्द्र शर्मा के साथ झूमा-झटकी व गेती से हमला किया गया, जिस पर नगर निगम द्वारा जगदीश साहू, महेश साहू व उनके पुत्रों के खिलाफ पिपलानी पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया। निगम के अमले ने शुक्रवार को इनके यहां के नल कनेक्शन भी काट दिए।
————————————————-
पीडब्ल्यूडी: कलियासोत- बावडिया कला रोड के लिए नहर के आसपास काटे रहे पेड़
भोपाल. कलियासोत से नहर तिराहा होते हुए नहर किनारे बावडिय़ा ब्रिज तक पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन रोड बनाने कलियासोत क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जा रही है। यहां फोर लेन रोड बनाई जा रही है। ब्रिज से नहर तिराहा चूनाभट्टी चौकी व थाने के पहले तक पेड़ काट दिए गए थे, अब नहर से लगे क्षेत्र में पेड़ों को काटना शुरू किया है। हालांकि पेड़ों की इस कटाई को स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
————————————-
मास्क न पहनने वाले 1149 लोगों से वसूले 1.08 लाख रुपए
भोपाल. मास्क नहीं लगाने वालों पर निगम अमले की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को 1149 लोगों के चालान काटे गए। इनसे 1.08 लाख रुपए की वसूली की। इसके साथ ही निगम अमले ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, अमानक स्तर की पॉलीथीन का उपयोग/विक्रय, यूरिनेशन के 73 प्रकरण दर्ज कर इनसे 17 हजार 650 रुपए वसूले।
लॉटरी से होगा आवासों का आवंटन
भोपाल. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बागमुगालिया, कोकता, भानपुर और गंगानगर परियोजनाओं में निर्माणाधीन नॉन स्लम के ईडब्ल्यूएस आवासों के शेष आवासों के आवंटन की कार्यवाही 17 जनवरी से 21 जनवरी 2022 तक परियोजना स्थल पर किया जाएगा। बाग मुगलिया आवास आवंटन 17 जनवरी सुबह 11 बजे से परियोजना स्थल पर होगा। कोकता परियोजना के नॉन स्लम ईडब्ल्यूएस आवासों के हितग्राहियों को 18 जनवरी, भानपुर आवासीय परियोजना के नॉन स्लम ईडब्ल्यूएस के हितग्राहियों को 20 जनवरी 2022 को व गंगानगर आवासीय परियोजना में नॉन स्लम ईडब्ल्यूएस के शेष आवासों का आवंटन 21 जनवरी 2022 को ”प्रथम आओ, प्रथम पाओÓÓ के आधार पर लॉटरी के माध्यम से परियोजना स्थल पर सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो