script81 की उम्र में लक्ष्मी टॉकीज जमींदोज | bhopal news | Patrika News

81 की उम्र में लक्ष्मी टॉकीज जमींदोज

locationभोपालPublished: Jan 21, 2020 01:13:30 am

Submitted by:

manish kushwah

एक और सिनेमाघर बंद: तबाही फिल्म का आखिरी शो हुआ और प्रशासन ने सील कर दिया

81 की उम्र में लक्ष्मी टॉकीज जमींदोज

81 की उम्र में लक्ष्मी टॉकीज जमींदोज

भोपाल. पुराने शहर में आजादी के पहले बनी लक्ष्मी टॉकीज तोडऩे की कार्रवाई नगर निगम ने सोमवार से शुरू कर दी। दो जेसीबी और 40 मजदूरों की मदद से सुबह 11 से शाम छह बजे तक आधा हिस्सा ही तोड़ पाए। इसे पूरी तरह तोडऩे में दो दिन और लग सकते हैं।
टॉकीज की लीज वर्ष 2011 में खत्म हो गई थी। हर दस साल में बढऩे वाली लीज को राजनीतिक कारणों से निगम ने आगे नहीं बढ़ाया। मालूम हो कि यहां रहवासी, व्यापारी और खरीदी करने आने वाले पार्किंग के लिए परेशान होते हैं। लीज नवीनीकरण का प्रस्ताव छह साल पहले परिषद में भी आया, लेकिन कांग्रेसी पार्षदों के विरोध की वजह से इसे आगे नहीं बढ़ाया था। टॉकीज टूटने के बाद साढ़े बारह हजार वर्गफीट जगह निकलेगी, जिसमें पार्र्किंग विकसित होगी। टॉकीज से सटकर मंत्री आरिफ अकील का मकान है। गौरतलब है कि इस सिनेमाघर की जगह का लैंडयूज मनोरंजन स्थल है, लेकिन अब निगम यहां मल्टीलेवल पार्किंग की योजना बना रहा है। इस टॉकीज में फिल्म तबाही का आखिरी शो हुआ था। इसी माह सात जनवरी तक यहां फिल्म दिखाई गई। आठ जनवरी को जिला प्रशासन ने इसे सील किया था। लक्ष्मी टॉकीज लीज रिन्युअल का मामला कोर्ट में भी है, लेकिन स्टे नहीं मिलने से इसे तोड़ दिया गया।
सिनेमाघर का अब तक का सफर ऐसा रहा
1939 में 81 साल पहले सिनेमाघर की शुरुआत हुई। 
08 जनवरी को प्रशासन ने टॉकीज सील करके नगर निगम को कब्जा दिलाया।
07 जनवरी को यहां फिल्म तबाही का आखिरी शो हुआ।
10 साल में इसकी लीज को नगर निगम रिन्यू कर देता था।
2011 में इसकी लीज खत्म होने के बाद निगम ने इसे आगे नहीं बढ़ाया।
इस टॉकीज को संचालित करने वाली कंपनी के शेयर 2001 में फैजान फ ईम और उनके पार्टनर ने खरीद लिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो