scriptमप्र देश का दूसरा राज्य जहां बुजुर्ग हो रहे अपराधों का शिकार | bhopal news | Patrika News

मप्र देश का दूसरा राज्य जहां बुजुर्ग हो रहे अपराधों का शिकार

locationभोपालPublished: Sep 16, 2021 10:35:59 pm

Submitted by:

manish kushwah

बुजुर्गों से अपराध के मामले में महाराष्ट्र पहले तो मप्र दूसरे नंबर पर -राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक मप्र में बुजुर्गो के खिलाफ अपराध की दर 80 फीसदी

मप्र देश का दूसरा राज्य जहां बुजुर्ग हो रहे अपराधों का शिकार

मप्र देश का दूसरा राज्य जहां बुजुर्ग हो रहे अपराधों का शिकार

भोपाल. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मप्र बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों के मामलों में देशभर में दूसरे नंबर पर है। पहले पर महाराष्ट्र है। इस लिहाज से मप्र में बुजुर्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो साठ साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों पर अपराधी कहर बनकर बरपे हैं। वर्ष 2020 में दर्ज अपराधों की संख्या 4602 रही, जबकि इस दरमियान महाराष्ट्र में 4909 केस दर्ज हुए। गुजरात इस मामले में 2785 केसों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। मप्र में वर्ष 2020 में 139 बुजुर्गों की हत्या हुई, जबकि हत्या के प्रयास के 43 केस सामने आए। बुजुर्गों से चोरी की 239 तो लूट की 238 वारदात हुईं। महाराष्ट्र बुजुर्गों की हत्या के मामले में नंबर एक पर था। यहां 186 बुजुर्गोँ की हत्या की गई, जबकि तमिलनाडू में 183 बुजुर्गों को मौत के घाट उतार दिया गया।
बुजुर्गों से मारपीट में इंदौर नंबर एक पर
देशभर की 19 मेट्रोपोलिटियन सिटी में शामिल इंदौर बुजुर्गों से मारपीट के मामले में नंबर एक पर था। यहां 71 केस दर्ज हुए, जबकि चार बुजुर्गों की हत्या हुई और हत्या के प्रयास के चार केस सामने आए। हालांकि वर्ष 2020 में इंदौर में बुजुुर्गों से अपराध के 95 मामले दर्ज हुए, जो वर्ष 2018 में 114 और वर्ष 2019 में दर्ज 100 केसों से कम हैं। देश में सबसे अधिक 906 केस दिल्ली में तो इसके बाद 844 केस मुंबई में दर्ज हुए।
मप्र में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध
2018—- 2019— 2020
3967—-4184—4602
मेट्रो सिटी में इंदौर भी अपराधों के साए में
देशभर की 19 मेट्रो सिटी में शामिल इंदौर में अपराधों का ग्राफ कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी वह 10वें नंबर पर है। बलात्कार के बाद हत्या के इंदौर में तीन केस दर्ज हुए, जो अन्य शहरों से सबसे अधिक हैं। वर्ष 2020 में इंदौर में कुल 19852 केस दर्ज हुए, जो वर्ष 2019 के 21204 और वर्ष 2018 के 20699 से कम हैं। बलात्कार के मामले में इंदौर 128 केस के साथ मेट्रो सिटी की सूची में चौथे नंबर पर तो नशे की तस्करी के मामले में 998 केस के साथ तीसरे नंबर पर है। हत्या के 63 केस दर्ज हुए। अपहरण के 466 केस दर्ज हुए, जो वर्ष 2019 के 585 केसों की तुलना में कम हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1346 अपराध दर्ज हुए। इस मामले में दिल्ली 9782 केसों के साथ नंबर एक पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो