scriptमध्यप्रदेश के 24 पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पदक | bhopal news | Patrika News

मध्यप्रदेश के 24 पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पदक

locationभोपालPublished: Jan 26, 2022 12:19:58 pm

Submitted by:

manish kushwah

-हॉक फोर्स के तीन अधिकारियों को वीरता पदक-चार विशिष्ट सेवा और 17 सराहनीय सेवा पदक भी मप्र के नाम

,,,

dr dinesh joshi,baishakhu lal uike,himmat singh,tarun nayak

भोपाल. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मप्र पुलिस के 24 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा है। गणतंत्र दिवस 2022 के तहत ये पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें तीन वीरता, चार विशिष्ट सेवा और 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। यहां बता दें कि तीन वीरता पदक मप्र हॉक फोर्स के नाम रहे हैं। नक्सलवादियों के खिलाफ किए गए सफल ऑपरेशन्स के लिए हॉक फोर्स के तत्कालीन कमांडेंट और वर्तमान में सागर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह और प्रधान आरक्षक बेसाखू लाल को वीरता पदक मिला है। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त 2022 को अलंकर समारोह में पदक सौंपे जाएंगे।
बालाघाट और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को किया ढेर
राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित हॉक फोर्स के तीनों अधिकारियों ने टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय दिया और नक्सलियों को ढेर किया। वर्ष 2019 में तत्कालीन कमांडेंट तरुण नायक की अगुआई में हॉक फोर्स टीम की पुजारी टोला के पास मुठभेड़ हुई। इसमें दो इनामी और हार्डकोर नक्सलियों को ढेर करने में सफलता मिली। 36 वर्षीय तरुण नायक वर्तमान में सागर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। इसी तरह वर्ष 2018 में उप निरीक्षक हिम्तत सिंह की अगुआई में 25 सदस्यीय टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद के लिए भेजी गई। छत्तीसगढ़ के मलैदा गतापार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में टीम ने मिलिट्री दलम के नक्सली और डिप्टी कमांडर विनोद और दलम के सदस्य सागर को मार गिराया। प्रधान आरक्षक बेसाखू लाल भी इसी टीम के सदस्य थे। ये टीम ऑपरेशन के कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से विशेष ट्रेनिंग लेकर आई थी।
ईओडब्ल्यू भोपाल के पांच अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
ईओडब्ल्यू के पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से पूर्व एडीजी रवि कुमार गुप्ता विशिष्ट सेवा पदक तो एआइजी पल्लवी त्रिवेदी, ईओडब्ल्यू भोपाल निरीक्षक डॉ. दिनेश जोशी, आरक्षक पदम मुरारी शुक्ला और प्रेम नारायण तिवारी को सराहयनीय सेवा पदक से नवाजा गया है।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान
वीरता पदक: तत्कालीन कमांडेंट हॉक फोर्स तरुण नायक, उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह और प्रधान आरक्षक बेसाखू लाल उइके
विशिष्ट सेवा पदक: पूर्व एडीजी ईओडब्ल्यू और वर्तमान में संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह, डीएसपी (रेडियो) इंदौर, निरंजन कुमार श्रीवास्तव निरीक्षक पीएक्यू, लल्लू राम त्यागी प्रधान आरक्षक सीआइडी पीएचक्यू।
सराहनीय सेवा पदक: पूर्व आइजी और वर्तमान पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अनुराग आइजी सीआइडी पीएचक्यू, अमित सांघी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, पल्लवी त्रिवेदी एआइजी ईओडब्ल्यू भोपाल, संजय सुधाकर निरखे उप निरीक्षक पीएचक्यू, सुनील कुमार जैन निरीक्षक आजीपी इंदौर, सूर्यकांत अवस्थी डीएसपी लोकायुक्त भोपाल, धैर्यशली येवले निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षक कॉलेज इंदौर, सुरेश कुमार गुप्ता निरीक्षक (रेडियो) भोपाल, डॉ. दिनेश जोशी निरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, वीरेंद्र कुमार सिंह निरीक्षक लोकायुक्त भोपाल, हरेंद्र कुमार चंद्रयान उपनिरीक्षक (रेडियो) इंदौर, सेवाराम मैथिल सहायक उपनिरीक्षक पीएचक्यू, पदम मुरारी शुक्ला आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, प्रेमलाल तिवारी आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, राम प्रताप पटेल उप सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो