भोपाल की पटियाबाजी
भोपालPublished: Feb 23, 2023 07:32:25 pm
भोपाल. पुराने शहर में आज भी पटियाबाजी जिंदा है। रात में लोग जुटते हैं और दुनिया जहान की बातें करते हैं। इब्राहिमपुरा में चटोरी गली है। चौक बाजार, सर्राफा मार्केट में दिनभर गहने बिकते हैं।


tea shop
भोपाल. पुराने शहर में आज भी पटियाबाजी जिंदा है। रात में लोग जुटते हैं और दुनिया जहान की बातें करते हैं। इब्राहिमपुरा में चटोरी गली है। चौक बाजार, सर्राफा मार्केट में दिनभर गहने बिकते हैं। रात 10 बजे के बाद यहां चटोरों की महफिल सजती है। तरह-तरह के ठेले। भांति-भांति के व्यंजन। चाट, फुलकी, मोमोज, समोसे और भी कई तरह के स्ट्रीट फूड। काजी कैम्प में बिरयानी, चिकन और कई बैरायटी के सूप मिलते हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफार्म के सामने बन रहे बस स्टैंड के आसपास भी स्ट्रीट फूड के दर्जनों ढेले खड़े होते हैं। पत्रिका ने पुराने भोपाल जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट...