scriptbhopal news- istiima news- bhopal hindi news | ऐ अल्लाह, दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे... | Patrika News

ऐ अल्लाह, दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे...

locationभोपालPublished: Nov 22, 2022 01:31:04 am

Submitted by:

jitendra yadav

भोपाल. ऐ अल्लाह, सारी दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे... ऐ अल्लाह सारी कायनात में अमन, सुकून, भाईचारे की हवाएं चला दें... ऐ अल्लाह इस शहर, सूबे, मुल्क को कामयाबी, तरक्की की बुलंदियां बख्श दे... ऐ अल्लाह दुनिया के हर इंसान को सच्चाई, ईमानदारी और हक पर चलने की आसानी फरमा दे... इज्तिमा में शिरकत करने वालों, इसके इन्तजाम करने वालों, इसकी तैयारी में मदद करने वालों की तमाम जायजा हाजतों को पूरा कर दे...

ऐ अल्लाह, दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे...
ऐ अल्लाह, दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे...
2 हजार जमातें रवाना
इ न दुआओं के साथ चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का सोमवार को समापन हो गया। मौलाना साद साहब ने सुबह साढ़े नौ बजे इज्तिमागाह में दुआ कराई। लाखों लोगों ने दुआ में शिरकत की। मैदान, खेत, रास्ते जिसको जहां जगह मिली दुआ के हाथ फैला कर बैठ गया। इस बार दस लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें शिरकत की है। दुआ के समय में देर रात बदलाव होने के कारण बड़ी संख्या में लोग रास्तों पर ही रह गए। पहले दुआ का समय 11 बजे तय हुआ। जाने वालों को देरी न हो इसके चलते इसे सुबह 9 बजे कर दिया गया। दुआ के बाद दोपहर तक देशभर में करीब दो हजार जमातें रवाने हुईं हैं। कुछ लोग मंगलवार को जाएंगे। इंतेजामिया कमेटी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.