भोपाल

आधी रात रस्सी में बांधकर ‘शहजादों’ को लेकर गई पुलिस, कोई शराब के नशे में था तो कोई छिपा रहा था मुंह

पुलिस को जैसे ही इसकी खबर लगी, वहां दबिश दी और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भोपालAug 10, 2020 / 01:48 pm

Pawan Tiwari

आधी रात रस्सी में बांधकर ‘शहजादों’ को लेकर गई पुलिस, कोई शराब के नशे में था तो कोई छिपा रहा था मुंह

भोपाल. टोटल लॉकडाउन में पार्टी कर रहे रईसजादों को पुलिस ने पकड़ा है, दरअसल, रविवार को प्रदेश में टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान प्रदेश में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति है। लेकिन कुछ रईसजादे पार्टी कर रहे थे।
आधी रात को भोपाल के बैरागढ़ इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया है। पुलिस के कब्जे में 100 के करीब लोगों को देख लोग हैरान थे। रस्सी से घेराबंदी कर पुलिस इन्हें सड़कों पर पैदल लेकर जा रही थी। सभी अपना चेहरा छुपा रहे थे। दरअसल, ये सभी लोग शहर के रईदजादे हैं। लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ कर बैरागढ़ केअक्कड़-बक्कड़ रेस्त्रां में पार्टी कर रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी खबर लगी, वहां दबिश दी और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इन्हें छुड़ाने के लिए स्थानीय नेताओं के फोन भी आते रहे। लेकिन पुलिस अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में शामिल ज्यादातर लोग व्यापारी वर्ग से आते हैं। रविवार को बंदी के दिन इन लोगों ने गुपचुप तरीके से बैरागढ़ के एक रेस्त्रां में पार्टी रखी थी। बैरागढ़ भोपाल का बिजनेस हब है। इस पार्टी में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने से लेकर शराब तक की व्यस्था थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब वहां छापेमारी की तो भीड़ देख कर हैरान रह गई। आखिर लॉकडाउन में इतने लोग यहां कैसे जमा हो गए।
54 से ज्यादा लोग गिरफ्तारकिया गया है। छापेमारी के दौरान कुछ खाना खाते तो कुछ शराब पीते मिले थे। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के दौरान इन लोगों ने मौज-मस्ती के लिए यह पार्टी रखी थी। अभी थाने में इनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। सभी लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।

रस्सी की घेराबंदी में कैद होकर ये सारे रइस लोग सड़क पर चल रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोग की भीड़ भी इन्हें देखने के लिए काफी जमा हो गई थी। लोग इनके वीडियो भी बना रहे थे। मगर शर्म से सभी लोग चेहरा छिपा रहे थे। पुलिस रेस्त्रां से इन सभी को करीब 1 किलोमीटर पैदल ही थाने लेकर आई। पुलिस ने इन सबका नाम और पता दर्ज कर रही है। रेस्त्रां के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है।

Home / Bhopal / आधी रात रस्सी में बांधकर ‘शहजादों’ को लेकर गई पुलिस, कोई शराब के नशे में था तो कोई छिपा रहा था मुंह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.