script7.4 डिग्री पर पहुंचा राजधानी का पारा, 2015 के बाद इतना ठंडा हुआ दिसंबर | Bhopal recorded minimum temperature of 7.4 degree Celsius | Patrika News

7.4 डिग्री पर पहुंचा राजधानी का पारा, 2015 के बाद इतना ठंडा हुआ दिसंबर

locationभोपालPublished: Dec 18, 2018 01:16:43 am

Submitted by:

Bharat pandey

मौसम: दो साल बाद अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा रात का तापमान, शहरवासियों को छूटी कंपकपी

Bhopal minimum temperature

Bhopal recorded minimum temperature of 7.4 degree Celsius

भोपाल। राजधानी में ठंड ने रेकॉर्ड तोडऩा शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। रात के तापमान में लगातार आ रही गिरावट से राजधानीवासियों की कंपकपी छूट गई है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आ रही गिरावट जारी रह सकती है। इस बार सर्दी दिसंबर अंत तक कई और रेकॉर्ड तोड़ देगी। किया जा सकेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार को धूप में हल्की गर्माहट रही, जिसके चलते दिन के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार चौथा दिन रहा जब न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। खासबात यह रही कि सोमवार को राजधानी में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान दो सालों में सबसे कम था। वर्ष 2017 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान जहां 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं 2016 में 7.5 डिग्री सेल्सियस था।
10 साल का न्यूनतम तापमान
वर्ष—————————— न्यूनतम
18 दिसंबर 2017 —————————— 8.4
26 दिसंबर 2016 —————————— 7.5
05 दिसंबर 2015 —————————— 6.0
28 दिसंबर 2014 —————————— 6.0
21 दिंसबर 2013 —————————— 8.6
25 दिसंबर 2012—————————— 7.0
11 दिसंबर 2011 —————————— 8.5
21 दिसंबर 2010—————————— 5.9
22 दिसंबर 2009 —————————— 8.6
25 दिसंबर 2008—————————— 8.5
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)

स्कूलों का समय बदला, नौ बजे से लगेंगी कक्षाएं
भोपाल। जिले में ठंड के प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश सोमवार को स्कूल पहुंच गए। मंगलवार से सभी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय बदलने की घोषणा रविवार को कर दी थी, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, लेकिन लिखित आदेश नहीं पहुंचने से स्कूलों का समय नहीं बदला। सोमवार सुबह कुछ विद्यार्थी तय समय पर पहुंचे तो कई देरी से आए जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही।

ट्रेंडिंग वीडियो