प्रदेश हज कमेटी ने गुरुवार को जारी पत्र के माध्यम से चयनित हाजियों को हज खर्च की दूसरी किस्त जमा कराने के लिए कहा है। मालूम हो कि प्रति हाजी 1 लाख 20 हजार रूपए की ये राशि 19 मई तक जमा कराना है। हज सफर की तीसरी और अंतिम किस्त भी इसी माह के अंत तक जमा कराए जाने की संभावना है। जिसके लिए हाजियों को अलग से सूचित करने के लिए कहा गया है।
लगैज से भी बढ़ेगा खर्च हज यात्रियों के साथ ले जाने वाले लगेज के साथ भी अब खर्च बढ़़ेगा। दरअसल सेंट्रल हज कमेटी ने प्रदेश के हाजियों को बताया गया है कि सऊदी अरब सरकार ने इस बार हाजियों को स्टैंडर्ड साइज का लगेज ले जाने की गाइडलाइन दी है। ये लगेज खुद हज कमेटी हाजियों को उनके घर के पते पर मुहैया कराएगी। इसके लिए हाजियों से कितनी राशि वसूली जाएगी, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं किया गया है। समय पर किश्त ना भरने पर आवेदन निरस्त होने के डर ने दूसरी किस्त के तगादे ने ऐसे आवेदकों की मुश्किल बढ़ा दी है, जो इतनी जल्दी में चाही गई राशि जमा करने की स्थिति में नहीं हैं।