scriptBhopal, student died in road accident | अनियंत्रित बस ने दो दोस्तों को रौँदा, एक मौत्, दूसरे के दोनों पैर जख्मी | Patrika News

अनियंत्रित बस ने दो दोस्तों को रौँदा, एक मौत्, दूसरे के दोनों पैर जख्मी

locationभोपालPublished: Jul 15, 2023 01:08:52 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

भोपाल. प्रभात चौराहे पर सुबह करीब 11:30 बजे अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रही गुप्ता ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार आइटीआइ छात्र शुभम और उसके साथी रितेश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि रितेश के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए हैं। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

अनियंत्रित बस ने दो दोस्तों को रौँदा, एक मौत्, दूसरे के दोनों पैर जख्मी
अनियंत्रित बस ने दो दोस्तों को रौँदा, एक मौत्, दूसरे के दोनों पैर जख्मी
मृतक मां-पिता का इकलौता बेटा था। हर रोज अपनी बीमार मां को अपने हाथों से बना खाना खिलाता था। हादसे की सुबह घर से निकलने से पूर्व उसी ने मां और पिता को स्वयं नाश्ता बनाकर दिया था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रो-रोकर उसकी मां की तबीयत और अधिक खराब हो गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुभम के शव का अंतिम संस्कार सुभाष विश्राम गृह में कर दिया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.