script

विज्ञान और पर्यावरण के प्रति ललक जगाकर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, एक दशक की साधना से मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

locationभोपालPublished: Sep 03, 2021 05:03:05 pm

Submitted by:

praveen malviya

– शहर के चूना भट्टी उमावि की शिक्षिका वंदना पाण्डेय को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
 

विज्ञान और पर्यावरण के प्रति ललक जगाकर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, एक दशक की साधना से मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञान और पर्यावरण के प्रति ललक जगाकर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, एक दशक की साधना से मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

भोपाल. शिक्षक की प्रतिभा का आईना बच्चे होते हैं, मेरे पास जो भी था वह मैने खुले हाथों से बच्चों को दिया और बच्चों ने कई उपलब्धियां हासिल की। विद्यार्थियों की उन्हीं उपलब्धियों के फलस्वरूप मेरा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। इसलिए पुरस्कार का श्रेय मंच उपलब्ध कराने वाली प्राचार्य मैडम संगीता ठाकुर, साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मेरे विद्यार्थियों को जाता है। यह बातें चूना भट्टी स्थित शसकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका वंदना पाण्डेय ने पुरस्कारों की घोषणा के बाद पत्रिका से बातचीत में कहीं।
शिक्षा विभाग ने गुरुवार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी। विभाग ने प्रदेश के 28 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चुना है। राजधानी जिले से चयनित वंदना पाण्डेय रसायन शास्त्र की शिक्षिका है। वे बताती हैं, बच्चों की रूचि विज्ञान में जगाने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरुक करना मेरा उद्देश्य रहा है।
एक दशक की इस यात्रा में उच्च कक्षाओं के साथ माध्यमिक और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों का भी विश्वास प्राप्त किया इसी का नतीजा रहा वे कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर तक गए और पुरस्कार भी लाए।
स्कूल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 20 वां स्थान
पाण्डेय ने बताया कि, स्कूल विद्यार्थी एपको की पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेते हैं और राज्य स्तर तक चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के जागरुकता प्रोग्राम में स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर 20 वां स्थान मिला। विद्यार्थियों ने विप्रो के बॉयो डायवर्सिटी प्रोग्राम में प्रदेश में द्वितीय स्थान, प्रोजेक्ट एक्टिविटी में प्रदेश द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं
युवा संसद में सफलता,बच्चों को मिला संसद भ्रमण का मौका

वंदना पाण्डेय युवा संसद की प्रभारी है। वे बताती हैं, टीम के साथ इसका मंचन होता है, विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी बच्चों को चयनित करते हैं। अलग-अलग वर्षों में हमारे चार बच्चों को दिल्ली में संसद का भ्रमण करने का मौका मिला है। वहीं पाण्डेय के मार्गदर्शन में बने मॉडल में से इंस्पायर अवार्ड में एक मॉडल राष्ट्रीय स्तर तो दूसरा राज्य और तीसरा जोन स्तर तक गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो