मध्यप्रदेश की राजधानी सीधे दक्षिण भारत से जुड़ने जा रही है। अब भोपाल एयरपोर्ट से चेन्नई और हैदराबाद की उड़ान भरना आसान हो गया है। मंगलवार से इन दोनों ही स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। बिगफ्लाई एयरलाइंस की हैदराबाद से यह फ्लाइट शाम 5.20 पर उड़ान भरेगी, जबकि भोपाल से हैदराबाद की फ्लाइट शाम 7.40 पर उड़ान भरेगी। जबकि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान चेन्नई उड़ान भरेगी। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
यह भी पढ़ेंः
New Flights- आंध्र प्रदेश के लिए यहां से सीधी फ्लाइट, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
चेन्नई-भोपाल-चेन्नई शेड्यूल
चेन्नई से प्रस्थान - शाम 05.15 बजे
भोपाल आगमन - शाम 07.35 बजे
भोपाल से प्रस्थान - रात्रि 08.05 बजे
चेन्नई आगमन - रात्रि 10.45 बजे
हैदराबाद-भोपाल-हैदराबाद शेड्यूल
हैदराबाद से प्रस्थान - शाम 5.30 बजे
भोपाल आगमन - शाम 7.30 बजे
भोपाल से प्रस्थान - शाम 7.50 बजे
हैदराबाद आगमन - रात्रि 9.50 बजे
इंदौर चेन्नई के लिए उड़ान
इंडिगो की ओर से अक्टूबर में इंदौर-चेनेनई के बीच उड़ान शुरू की गई थी। फरवरी में यह उड़ान बंद हो गई थी।एक मार्च से इसे दोबारा से शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसमें फिलहाल कम यात्री मिल रहे हैं। इस कारण इंडिगो ने इस रूट की कुछ उड़ानों को कम कर दिया है।
इंदौर से हैदराबाद फ्लाइट
इंदौर से गोंदिया-हैदराबाद-कुन्नूर के लिए उड़ान शुरू होने से प्रदेश के हजारों यात्रियों को लाभ होगा। मध्यप्रदेश सीधे आंध्र प्रदेश से कनेक्ट रहेगा। पिछले सप्ताह ही इंदौर से शुरू हुई इंदौर, गोंदिया हैदराबाद फ्लाइट का अब विस्तार किया जा रहा है। इसे आंध्र प्रदेश के कुन्नूर तक बढ़ाया जा रहा है।