scriptओमिक्रान का असर उड़ानों पर भी, महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों में आई कमी | bhopal to mumbai airlines news | Patrika News

ओमिक्रान का असर उड़ानों पर भी, महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों में आई कमी

locationभोपालPublished: Jan 06, 2022 06:53:46 pm

Submitted by:

Manish Gite

डोमोस्टिक उड़ानों पर दिखने लगा कोरोना का असर, यात्री कम होने से सीमित हो रही हैं उड़ानें…।

Air India

एयर इंडिया

 

भोपाल। राजधानी भोपाल से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की कमी आई है। इसका सीधा असर एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट में देखने को मिल रहा है। यही आलम ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है।

 

भोपाल से मुंबई जाने वाले यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने बुधवार को नागपुर उड़ान से जोड़ दिया। संयुक्त उड़ान संख्या एआई 627 मुंबई और नागपुर से होते हुए सुबह 8.30 बजे भोपाल पहुंची। उड़ान सुबह 9.30 बजे वापस मुंबई रवाना हुई। संयुक्त उड़ान होने से यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। आम तौर फ्लाइट की संख्या एआई 634 मुंबई रवाना होती है।

 

इसके उड़ान भरने का समय सुबह 8.05 है। यात्रियों की संख्या कोरोना के चलते कम हो गई है। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां भी धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट को कम करने की कोशिश में हैं। कोरोना संक्रमण के ताजा वैरिएंट के तेजी से फैलने के कारण इसका असर डोमेस्टिक उड़ानों पर पड़ा है।

इधर दिल्ली इंडिगो ने भी अपनी कुछ फ्लाइट को सीमित किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दुर्गापुर और बगडोगरा से अबदिल्ली व मुंबई के लिए सप्ताह में केवल दो दिन ही उड़ान भरी जाएगी। इस कारण हवाई यात्रा के किराए में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। मध्यप्रदेश से कई राज्यों के लिए जाने वाली फ्लाइट की अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

कोरोना की रफ्तार बढ़ी

मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस आए हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल हॉट स्पाट बन गए हैं। इंदौर में एक दिन में 512 नए केस आए हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1270 के पार निकल गई है। इसके अलावो भोपाल में 192 केस आए हैं। एम्स और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डाक्टर भी एक साथ पाजीटिव पाए गए हैं। जबलपुर की बात करें तो यहां 70 केस आए हैं।

 

सरकार ने लगाई थोड़ी पाबंदियां

हाल ही में राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर बड़े मलों पर रोक लगा दी है, वहीं शादी-ब्याह में दोनों पक्षों की कुल संख्या ढाई तक सीमित कर दी है। अंतिम संस्कार में भी 50 लोगों से ज्यादा नहीं जा पाएंगे। जबकि पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। स्कूलों में 50 फीसदी के साथ स्टूडेंट्स आ सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो