script

दिनभर उमस-गर्मी, शाम को गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें

locationभोपालPublished: Oct 20, 2020 01:19:41 am

Submitted by:

govind agnihotri

मौसम का अजब रंग, शहर के कई हिस्सों में बारिश तो कुछ रहे सूखे

bhopal weather forecast

दिनभर उमस-गर्मी, शाम को गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें

भोपाल. तारीख के अनुसार हल्की सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है तो मौसम विभाग अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। लेकिन मौसम इन दिनों अलग ही रंग दिखा रहा है। शहर में सोमवार को दिन भर जमकर धूप तपने से गर्मी और उमस ने परेशान किया तो रात को अचानक गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे लगीं। यह बौछारें भी शहर के कुछ हिस्सों में पड़ी तो कुछ में सूखा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी और गर्म हवाओं के मिलन के चलते कंजेक्टिव एक्टिविटी हो रही है जिसके चलते गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बौछारें पड़ रही हैं।

यह है वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ईस्ट वेस्ट ट्रफ बना हुआ है, यह प्रदेश के पास से गुजर रहा है। इसके असर से पश्चिमी मप्र में बारिश हो रही है। वैज्ञानिक कारण यह है कि ट्रफ के असर से हवा में नमी बढ़ गई है वहीं दिन में तापमान बढऩे से नमी और गर्माहट मिलकर गरज-चमक के साथ बारिश दे रही हैं। यह स्थिति अगले 24 घंटे तक बना रहेगा। इसके बाद नमी में कमी आएगी और तापमान में कुछ कमी आएगी। यह असर पश्चिम उत्तर हिस्सों में पहले दिखेगा जिसके बाद पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान कम होना शुरू होगा जिसका असर राजधानी अक्टूबर के आखिर में दिखेगा।

एक डिग्री गिरा दिन और रात का तापमान

शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 23 डिग्री पर आ गया जो अब भी सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा। इसके बाद दिन में धूप तपने से तापमान बढ़ता गया। शाम को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। रविवार को जहां शाम को बैरागढ़ इलाके में बरसात हुई थी, वहीं सोमवार को शहर में बौछारें पड़ीं, लेकिन रात 8.30 बजे तक बैरागढ़ में बरसात दर्ज नहीं की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो