scriptप्रज्ञा ठाकुर पहुंची परशुराम मंदिर, बोली कंप्यूटर बाबा की धूनी रमाना हमारे लिए कोई विषय नहीं | Bid computer Baba's Dhuni Rama, no topic for us | Patrika News

प्रज्ञा ठाकुर पहुंची परशुराम मंदिर, बोली कंप्यूटर बाबा की धूनी रमाना हमारे लिए कोई विषय नहीं

locationभोपालPublished: May 07, 2019 01:45:10 pm

Submitted by:

Amit Mishra

कंप्यूटर बाबा बोले भाजपा की सरकार अधर्मी

news

प्रज्ञा ठाकुर पहुंची परशुराम मंदिर, बोली कंप्यूटर बाबा की धूनी रमाना हमारे लिए कोई विषय नहीं

भोपाल। भाजपा से भोपाल लोकसभा की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शिवाजी नगर स्थित परशुराम मंदिर में पूजा एवं हवन करने पहुंची। प्रज्ञा सिंह ठाकुर भगवान परशुराम जयंती पर अक्षय तृतीय के अखण्ड मुहूर्त पर राजधानी के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि आज भगवान परशुराम जी के चरित्र से पूरे हिंदू समाज को बलशाली और सामर्थवान बनने की जरूरत है, ताकि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने में उनकी शक्ति काम आए। इस अवसर पर मंदिर समिति के रमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कंप्यूटर बाबा के धूनी रमाने पर बोली प्रज्ञा…
कंप्यूटर बाबा के धूनी रमाने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं अपने कार्य में लगी हूं ,राष्ट्रीय कार्य हमारा विषय है। कंप्यूटर बाबा की धूनी रमाना हमारे लिए कोई विषय नहीं। गौरतलब है कि सोफिया कॉलेज स्थित ग्राउंड मे साधु संतों का जमावड़ा लगा है। 13 आखड़ों के संतों ने दिग्विजय के जीत के लिए की हठ साधना शुरू की है।इसके पहले कम्प्यूटर बाबा ने कहा था कि 7 तारीख को देशभर से आए 13 आखड़ों के सात हजार साधु-संतों का हठयोग सुबह से शुरू हो जाएगा।

news computer baab

गर्मी के बीच साधू-संत धुनी के बीच बैठ हठयोग सुबह से शुरू किया हैं। हठयोग दिग्विजय सिंह की जीत के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के लिए देशभर के हजारों साधु-संत सात की सुबह तक भोपाल पहुंच थे। इसके पहले कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह को सच्चा नर्मदा भक्त बताया था। कम्प्यूटर बाबा ने कहा था ‘दिग्विजय सिंह ही सच्चे नर्मदा भक्त हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है। हम नर्मदा यात्रा करने वाले दिग्विजय सिंह के साथ हैं।

भाजपा की सरकार अधर्मी

सोफिया कॉलेज स्थित ग्राउंड मे साधु संतों का जमावड़ा लगा हुआ हैं। 3 हजार से अधिक साधु संत जुटे है। कल दिग्विजय सिंह के समर्थन में सुबह 10 बजे भवानी चौक सोमवारा से कंप्यूटर बाबा रोड शो करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कंप्यूटर बाबा बोले भाजपा की सरकार अधर्मी। इसलिए साधु संत को मैदान में आना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो