scriptप्रदेश के शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि, प्रारंभिक शिक्षा में हासिल की 5वीं रैंक | Big achievement of MP education department, Achieved 5th rank in prima | Patrika News

प्रदेश के शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि, प्रारंभिक शिक्षा में हासिल की 5वीं रैंक

locationभोपालPublished: May 27, 2022 06:17:16 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

2017 को जारी NAS सर्वे रैंकिंग में प्रदेश 17वें स्थान पर था मध्य प्रदेश

big_achievement_mp_education_department_patrika.png

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के नवाचार, सुधार व शिक्षकों के समर्पण ने कमाल कर दिखाया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) 2021 की सूची में पूरे देश भर में मध्यप्रदेश ने प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में 5वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश को 2969 अंक मिले हैं।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 12 नवंबर 2017 को जारी NAS सर्वे रैंकिंग में प्रदेश 17वें स्थान पर था, जो इस बार 12 अंकों का सुधार कर सीधे 5वें स्थान पर पहुंच चुका है।


यह भी पढ़ें

गाय के गोबर के अलावा सब्जी मंडी से निकलने वाले जैविक कचरे से भी होगी करोडों की कमाई

इस उपलब्धि पर सीएम ने दी बधाई
स्कूल शिक्षा विभाग की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, प्रदेश प्रारंभिक कक्षाओं की शैक्षिक उपलब्धियों के राष्ट्रीय सर्वे में देश के पांचवे स्थान पर है 2017 में 17वें स्थान पर था। ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आपका अभिनंदन।

जानें टॉप 5 राज्यों की स्थिति
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 की सूची में टॉप 5 राज्यों में पंजाब शीर्ष पर है दूसरे स्थान पर राजस्थान है, तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ और चौथे स्थान जम्मू-कश्मीर है।

विषय के आधार पर कक्षाओं की रैंकिंग
– एनएएस 2021 में कक्षा 3 में भाषा में प्रदेश का दसवां स्थान रहा वहीं गणित और पर्यावरण अध्ययन में चौथा स्थान रहा।
– कक्षा 5 में भाषा में प्रदेश का नवा वह गणित और पर्यावरण अध्ययन में तीसरा स्थान रहा।
– कक्षा 8 में भाषा में प्रदेश का 23वां, गणित में तीसरा, विज्ञान में 9वां व सामाजिक विज्ञान में सातवां स्थान रहा।
– कक्षा 10 की बात करें तो गणित में प्रदेश का 7वां, विज्ञान में 16वां, सामाजिक विज्ञान में 25वां व अंग्रेजी में 28वां स्थान रहा।

इस वजह से सुधरी रैंकिंग
– शिक्षा विभाग ने व्यापक शैक्षिक कार्यक्रम लागू किए।
– कोविड काल में स्कूल बंद रहे पर भी पढ़ाई अनावरत हुई।
– राज्य स्तर से शैक्षिक संवाद आदर्श प्रश्न मॉनिटरिंग और शिक्षकों का प्रोत्साहन।
– शिक्षकों ने मैदानी स्तर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
– माता-पिता खुद बच्चों की पढ़ाई में जुटे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b5l27
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो