script

पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस की ये बड़ी घोषणा, चुनाव जीते तो जानिये क्या होंगे दाम: Video

locationभोपालPublished: Aug 28, 2018 05:03:12 pm

कांग्रेस इस बार घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र करेगी जारी…

congress kamalnath

पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस की बड़ी घोषणा, चुनाव जीते तो जानिये क्या होंगे दाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों इन दिनों जनता के सामने कई घोषणाएं कर रहीं हैं। इसी के चलते मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
इस घोषणा में उन्होंने कहा है कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह सबसे पहले पेट्रोल डीजल से वैट कम करेंगे। जिसके चलते पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 3 रुपए कम किये जाएंगे।
कांग्रेस की ओर से यह ऐलान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। यहां उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र नहीं, वचन पत्र प्रस्तुत करेगी। जिसमें हर वर्ग को शामिल किया जाएगा हैं।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा 2008 से 2018 तक जिन भी छात्रों ने व्यापमं, डीमेट में परीक्षा शुल्क भरा है, उन्हें वापस किया जाए, कांग्रेस की सरकार बनेगी तो छात्रों को फीस वापस करेंगे।
जनआशीर्वाद यात्रा पर उठाए सवाल…
यहां उन्होंने सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शिवराज का इतना अच्छा काम होता तो आशीर्वाद यात्रा की जरूरत नहीं पड़ती। ये एक शासकीय यात्रा है, शासकीय राशि का दुरुपयोग है। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि मध्य प्रदेश कुपोषण, महिला अत्याचार में नंबर वन है। शिवराज का काम बढ़िया रहता तो जनता खुद आशीर्वाद देने आती। जन आशीर्वाद यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
यह भी बोले…
– 17 सितंबर को राहुल गांधी भोपाल आएंगे ।
– उन्होंने कहा कि 10 से 12 सितंबर के बीच विधानसभा की 80 सीटों पर नाम तय हो जाएंगे उम्मीदवारों के नाम।
– इस बार कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र जारी करेगी।
इन्हें तो पूरे पांच साल का बिल माफ़ करना था, तीन महीने का क्यों कर रहे हैं जनता सब समझती हैं। उन्होंने कहा पिछले 4 महीने में मैंने संगठन के काम में ज्यादा जोर दिया है। जनता को भाजपा गुमराह कर रही है। वहीं अब 15 साल बाद बीजेपी को बहुत सारी बातें याद आ रही है।
कमलनाथ ने यह भी बताया 80 सीटों पर 10 से 12 सितंबर तक उम्मीदवार तय कर लिया जाएगा। एक ही लक्ष्य है कि जीतने वाले केंडिडेट को ही टिकट मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो