भोपाल

BIG BREAKING : उपचुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका,पूर्र्व मंत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा नेता बालेंदु शुक्ल ने आज भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

भोपालJun 05, 2020 / 01:39 pm

Amit Mishra

BIG BREAKING : उपचुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका,पूर्र्व मंत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

भोपाल। उपचुनाव के पहले प्रदेश में नेताओं द्वारा दल-बदलने का क्रम शुरू हो गया है। भाजपा में सम्मान नहीं मिलने से लंबे समय से नाराज चल रहे बालेंदु शुक्ल ने आज पूर्व सीएम कमलनाथ के भोपाल निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ली। बालेंदु शुक्ल ग्वालियर-चंबल संभाग से आते है। भाजपा नेता बालेंदु शुक्ल ने आज भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

राजनीतिक हलचल तेज
प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुसार बालेंदु शुक्ल कांग्रेस नेता एवं पूर्व महाराज स्व माधवराव सिंधिया के मित्र थे। उनका सिंधिया परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। बताया जा रहा है कि माधव राव सिंधिया के निधन के बाद उनका महल से रिश्ता कमजोर हो गया था। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़ भाजपा शामिल हो गए थे, लेकिन आज बालेंदु शुक्ल ने कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली। माना जा रहा है की कांग्रेस उन्हें ग्वालियर पूर्व से टिकट भी दे सकती है।

उपचुनाव के पहले भाजपा का लगा झटका
बालेंदु शुक्ल ने उपचुनाव से पहले भाजपा का झटका दिया है, सम्मान नहीं मिलने से नाराज चल रहे बालेंदु शुक्ल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.