scriptFree Laptop Yojna: होनहार स्टूडेंट्स को मिला तोहफा, लैपटाप के लिए खाते में डाले 25 हजार रुपए | big gift to 12th students MP Free Laptop Yojna | Patrika News

Free Laptop Yojna: होनहार स्टूडेंट्स को मिला तोहफा, लैपटाप के लिए खाते में डाले 25 हजार रुपए

locationभोपालPublished: Sep 30, 2022 03:51:10 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के 91498 प्रतिभाशाली छात्रों के बैंक खाते में राज्य सरकार ने डाले 25000 रुपए…। इस राशि से लैपटाप खरीदेंगे बच्चे…।

cm_1.jpg

 

भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान पर शुक्रवार को प्रतिभाशाली बच्चों के लिए बड़ा दिन था। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लैपटाप के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी। यह राशि सीधे बच्चों के खातों में डाली गई है। 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 91 हजार 498 प्रतिभाशाली बच्चों को इस योजना का लाभ मिला है। यह राशि स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग की ओर से संयुक्त रूप से दी गई है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लाल परेड मैदान पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में चिन्हिंत विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए सबसे खुशी के पहल होते हैं जब मैं अपने भांजे-भांजियों के बीच में होता हूं। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मेरे प्रतिभाशाली बच्चे सदैव आगे बढ़ते हुए महान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। ये पड़ाव है, मंजिल अभी आगे है। मेरे बेटा-बेटियों, हमें उस मंजिल तक पहुंचना है। तुम जो सोचोगे, वह बन जाओगे। जरूरत है बस लक्ष्य तय करने की।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 12वीं में जो विद्यार्थी 70% अंक से ज्यादा नंबर लेकर आएगा और माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख रु या उससे कम है तो उसके स्नातक की फीस माता-पिता नहीं हम भरवाएंगे। अलग-अलग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता के बाद फीस की चिंता मत करना, बस मेहनत करते जाना। मैं आपके साथ खड़ा हूं।

 

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1575763313190838273?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए साधन और सुविधा की कमी हम पूरा करेंगे। हमने सीएम राइज स्कूल की स्थापना की हैं। उनमें विद्यार्थियों को करियर की दिशा निर्धारित करने के लिए करियर काउंसलिंग सेल की स्थापना की जा रही है जो विद्यार्थियों की मदद करेंगे।

 

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1575764900823019520?ref_src=twsrc%5Etfw
चौहान ने कहा कि अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करना, अपने गुरुजनों का मान-सम्मान और आदर रखना, माताओं-बहनों और बेटियों की इज्जत करना। नशे से दूर रहना। एक वचन मैं आपको दे रहा हूं नशे का उपयोग करवाने वाले माफिया, गुंडे, बदमाश को छोड़ा नहीं जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो