scriptसरकार की बढ़ी मुश्किलें! अब इन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा | big problem in the front of shivraj sarkar | Patrika News

सरकार की बढ़ी मुश्किलें! अब इन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

locationभोपालPublished: Apr 20, 2018 01:25:32 pm

सरकार की बढ़ी मुश्किलें! अब इन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

protest
भोपाल@देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश में चुनाव का समय पास आते ही कई संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आएं हैं। इनमें से कुछ संगठनों की बातें मान भी ली गईं हैं।
इसी सब को देखते हुए अब नगर निगम के कर्मचारी भी अपनी मांगों के तहत प्रदर्शन करने लगे हैं।


अभी कुछ दिन पहले ही नगरनिगम के ठेकेदारों ने राशि नहीं मिलने से नाराज होकर निगम मुख्यालय के सामने भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं आज यानि शुक्रवार को नगर निगम माता मंदिर ऑफिस पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ऑफिस का गेट बंद कर बाहर आ प्रदर्शन किया। यहां नारेबाजी करने के अलावा यहां आने से पहले उन्होंने अपने कार्यालयों पर ताले टांग दिए।
protest02
वहीं इससे पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम ठेकेदार निगम मुख्यालय के सामने कटोरा ले कर भीख मांगते हुए नजर आए। मामला ठेकेदारों के पेंमेंट का है।

ठेकेदारों को नगर निगम के द्वारा महीनों पुरानी बकाया रकम भी नहीं दी गई है। जिसे लेकर नगर निगम ठेकेदारों ने निगम मुख्यालय के सामने भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया।
पूरा मामला…
मामला ऐसा है कि, नगर निगम के ठेकेदारों को नगर निगम के द्वारा महीनों पुरानी रकम बकाया नहीं की गई है, जिसे लेकर निगम ठेकेदारों ने मुख्यालय के सामने विरोध किया। लेकिन विरोध का तरीका भी ऐसा की लोग हैरान रह गए।
ठेकेदार मुख्य़ालय़ के सामने विरोध करते हुए हांथ में कटोरा लेकर आस- पास के दुकान पहुंचे औरह भीख मांगते नजर आए। वे आस पड़ोस के लोगों से भी भीख मांग रहे थे औऱ कह रहे थे कि निगम ने पैसे नहीं दिए हैं भीख मांगने की नौबत आ गई है।
ठेकेदार माता मंदीर स्थित मुख्यालय पर सुबह करीब 11 बजे विरोध करना शुरु किया। इसमें वे आस पास की तमान दुकानों पर कटोरे लेकर पहुंचें। औऱ लोगों की भीख भी एकत्र की गई।

protest
453 रुपए मिले भीख में…
ठेकेदार मुख्यालय के आस पास घुम कर लोगों से भीख मांगते नजर आए। सभी दुकानों तथा लोगों से भीख मांगने लगे। इस कवायद में लोगों ने कौतुहल वस कटोरों में सिक्के, नोट डालने लगे।
करीब एक घण्टे चले इस प्रदर्शन में ठेकेदारों ने कुल 453 रु की राशि भीख के रुप में बटोरी। यह प्रदर्शन मुख्य रुप से भोपाल जोन गवर्नमेंट कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा किया गया था।
जिसमें मुख्य रुप से एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, भोपाल इकाई अध्यक्ष प्रियंक सक्सेना, प्रवक्ता किशोर हसानी समेत कई ठेकेदार प्रदर्शन में शामिल हुए।

कुल बकाया 130 करोड़ रुपए…
गौरतलब है की इस मामले में ठेकेदारों तथा अधिकारीयों से बात करने पर पता चली की, ठेकेदारों का निगम की तरफ से कुल बकाया 130 करोड़ रुपये है जो पिछले कई महिनों से ठेकेदारों को नहीं मिले हैं, जिसे लेकर उनमें रोष व्याप्त है।
इस मामले में सोमवार को ही निगम आयुक्त प्रियंका दास ने 20 अप्रैल तक आधा भुगतान कर देने का भरोसा दिलाया है।

80 फिसदी काम बंद:
मामले में गौरतलब है कि अधिक्तर ठेकेदारों ने भुगतान न होने पर अपने काम न होने पर काम रुकवा दिए हैं। जिससे राजधानी का लगभग 80 फिसदी काम बंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो