scriptचुनाव के बाद भाजपा में सिर फुटव्वल की स्थिति! वायरल हुए इस पत्र व आॅडियो ने किया धमाका… | big rebellion in bjp after election defeat- letter Audio viral | Patrika News

चुनाव के बाद भाजपा में सिर फुटव्वल की स्थिति! वायरल हुए इस पत्र व आॅडियो ने किया धमाका…

locationभोपालPublished: Dec 14, 2018 02:03:20 pm

केंद्रीय मंत्री सहित कुछ नेताओं पर गद्दारी व षड़यंत्र रचने का आरोप…

asantosh in MP BJP

चुनाव के बाद भाजपा में सिरफुट्व्वल की स्थिति! वायरल हुए इस पत्र व आॅडियो ने किया धमाका

भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू होता दिख रहा हैं। इसी के चलते जिला ग्वालियर महानगर के भाजपा के लेटर हैड पर एक पत्र वायरल हो रहा है।

जिसमें अवधेश सिंह भदौरिया की ओर से भाजपा के कई दिग्गज नेताओं पर आरोप लगाते हुए हार का जिम्मेदार बताया गया है। इस पत्र के चर्चा में आने के साथ ही इसी से जुड़ा हुआ एक आॅडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायलर हो रहा है।

इस आॅडियो को भाजपा नेता ध्यानेंद्र सिंह ‘मामा’ और अवधेश सिंह भदौरिया की चर्चा के रूप में प्रचारित किया गया है।


इस वायरल हुए पत्र में अवधेश सिंह भदौरिया की ओर से सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह सहित कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल पत्र के अनुसार यह पीएम मोदी सहित पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भेजा गया है।

viral letter 01

ये है पत्र में खास…
इस वायरल हो रहे पत्र में ग्वालियर चंबल संभाग में पार्टी की हार का ठीकरा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर फोड़ा गया है।

पत्र के अनुसार उन्होंने अपने पुत्रों को राजनीति में स्थापित करने के लिए व अन्य नेताओं द्वारा स्वयं के स्वार्थ और महत्वकांक्षा के लिए पार्टी से गद्दारी की गई। इसके साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर पर तो मंत्री जयभान सिंह के विरुद्ध भी षड़यंत्र रचने की बात कही गई है।

ये खास है आॅडियो में…
वायरल आॅडियो को सुनकर ऐसा लगता है कि मानो ध्यानेंद्र सिंह ‘मामा’ ने इस पत्र के बाद अवधेश सिंह भदौरिया को फोन कर पत्र के संबंध में बात की, जहां अवधेश सिंह की ओर से उन्हें पूरी बात कही गई।

 

वहीं नरेंद्र सिंह का नाम आने पर ध्यानेंद्र सिंह ने इसे नकारने की कोशिश की, लेकिन अवधेश सिंह ने कई ऐसी बातें बोल दी कि वे भी कुछ कह नहीं सके। आॅडियो में मुख्य रुप से ध्यानेंद्र सिहं, अवधेश सिंह को समझाते हुए दिख रहे हैं।
viral letter 02

वहीं जानकारों का मानना है कि ये लेटर व आॅडियो नकली हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे बातें एकाएक सामने ही नहीं आतीं। उनके अनुसार ये किसी दूसरे का षड़यंत्र भी हो सकता है, जो भाजपा में फूट की कोशिश कर रहा हो या जानबूझ कर बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है।

वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि यदि यह सच है तो सचमुच भाजपा में इस समय बहुत बुरी स्थिति है। हर कोई हार का ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ने में लगा हुआ है। यदि यहीं स्थिति रही तो इसका खामियाजा सीधे तौर पर पार्टी को 2019 के चुनावों में उठाना पड़ सकता है। लेकिन अधिकांश जानकार इसे नकली मानते हुए जानबुझ कर किसी की शरारत मान रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो