scriptकिसानों के लिए राहत की खबर सरकार ने लिया बड़ा फैसला | big relief for farmers, the government took a big decision | Patrika News

किसानों के लिए राहत की खबर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

locationभोपालPublished: Jan 19, 2022 05:19:37 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है, जिससे किसानों को फायदा होगा

new_project.png

भोपाल. प्रदेश में किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, प्रदेश के सैकड़ों किसान सरकारी खरीदारी में अपना धान नहीं बेच सके थे अब उनके लिए सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। प्रदेश में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से धान खरीदी का काम प्रभावित होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से संकट के समय किसानों को सरकार का साथ चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है। प्रदेश के 22 जिलों में 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा का नुकसान ओलावृष्टि से हुआ है। अब प्रदेश में धान की खरीदी 20 जनवरी तक की जाएगी।

ओलावृष्टि से नुकसान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं
प्रदेश में ओलावृष्टि से जिन किसानों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है उन्हें 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। वही फसल बीमा के तहत नुकसान की 25 प्रतिशत राशि अभी और 75 प्रतिशत राशि बाद में मिलेगी। ओलावृष्टि से फसल के नुकसान की वीडियोग्राफी के साथ सर्वे कराई जा रही है और सर्वे सूची की एक कॉपी पंचायत में चिपकाई जाएगी।

प्रदेश में जहां भी ओलावृष्टि से किसानों के पशुओं की मृत्यु हुई है उन्हें गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रु, बैल-भैंसा की मृत्यु पर 25 हजार रु, और बछड़ा-बछड़ी की मृत्यु पर 16 हजार रु. तथा भेड़-बकरी की मृत्यु पर 3 हजार रु राहत राशि देने का प्रवधान किया गया है। और सरकार ने तय किया है कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की बेटी का विवाह भी राज्य सरकार ही करवाएगी।

रिकॉर्ड धान की खरीदी
मध्य प्रदेश में इस साल धान की खरीदी में रिकॉर्ड कायम हुआ है। प्रदेश में 13 जनवरी तक 37.37 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीफ मार्केटिंग सीजन में 2020-21 में 37.27 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। वही साल 2019-20 में 25.97 लाख टन की ही खरीद की गई थी। फिलहाल प्रदेश में धान की खरीदी जारी है जिससे माना जा रहा है कि 2022 में धान खरीदी में नया कीर्तिमान बनेगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x876uaf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो