script

Pwd मंत्री का बड़ा बयान, कहा – व्यापमं और e-टेंडरिंग घोटालों की होगी जांच

locationभोपालPublished: Dec 29, 2018 02:09:47 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

Pwd मंत्री का बड़ा बयान, कहा – व्यापमं और e-टेंडरिंग घोटालों की होगी जांच

PwD minister Sajjan Singh Verma

PwD minister Sajjan Singh Verma

 

भोपाल. मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण और पर्यावरण विभाग सौंपा गया। पद संभालते ही Pwd मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम वो सड़क देंगे जो स्मूथ हो। सड़कों के मामले मे देश में मध्यप्रदेश मॉडल बनेगा। साथ ही व्यापमं, e टेंडरिंग घोटालो की भी जांच होगी।

अमेरिका से अच्छी प्रदेश की सड़कों वाले पूर्व बयान पर सज्जन सिंह ने पूर्व cm शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सड़क अच्छी बना ली होगी तो उसका शोर मचाते थे। प्रदेश का खजाना शिवराज ने खाली कर दिया है।

इधर, तीन दिन बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए। विभागों बंटवारे के बाद विधि मंत्री पी सी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे प्रदेश सरकार वापस लेगी। आपको बता दें कि शिवराज सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई राजनीतिक मामले दर्ज हुए थे। जिसकों अब कांग्रेस सरकार के विधि मंत्री ने वापस लेने को कहा है। वहीं पीसी शर्मा ने प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू करने के संकेत दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो