भोपाल

PHOTO GALLERY : दशांक में बिंदु जुनेजा का ओडिसी नृत्य, छात्रों को दिये डांस टिप्स, देखें तस्वीरें

8 Photos
Published: December 08, 2022 06:40:45 pm
1/8

फोटो जर्नलिस्ट अजय शर्मा

भोपाल. स्पिक मैके की ओर से एक ही कलाकार की दस प्रस्तुतियों की श्रृंखला ‘दशांक’ का शुभारंभ टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल से हुआ।

2/8

प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना बिंदु जुनेजा ने छात्रों को वर्कशॉप और डेमोस्ट्रेशन के जरिए ओडिशी नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया।

3/8

इसमें बिंदु जुनेजा और उनकी शिष्याओं कल्याणी-वैदेही ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया और नृत्य पर बातचीत की।

4/8

शुरुआत गणेश वंदना से हुई, फिर राग विहाग में शुद्ध नृत्य ‘पल्लवी’ प्रस्तुत किया।

5/8

बिंदु ने तुरत-फुरत एक तिहाई को रचा, जिसे ‘मॉडल’ नाम दिया।

6/8

विद्यार्थियों से दुगुन-तिगुन-चौगुन में एम.ओ.डी.इ.एल बोलने का अभ्यास कराया।

7/8

आखिरी प्रस्तुति रामाष्टकम कर रही, जो रामायण के प्रसंगों पर आधारित थी।

8/8

अंत में विद्यार्थियों को नृत्य और ताल के शुरुआती पक्ष से परिचित कराया। इस मौके पर प्राचार्य रेखा शर्मा मौजूद रहीं। पखावज पर सैनग प्रशांत महाराणा और गायन सारंग फगरे ने संगत की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.