scriptबगावत के बीच अब यहां दिखेगी भाजपा से भाजपा की ही टक्कर!- Assembly Election | BJP against BJP fight in MP | Patrika News

बगावत के बीच अब यहां दिखेगी भाजपा से भाजपा की ही टक्कर!- Assembly Election

locationभोपालPublished: Nov 05, 2018 03:58:36 pm

निर्दलीय उतरे नेता ने पार्टी की नीतियों को सही, लेकिन टिकट देने को गलत बताया…

nomination to fight with BJP

बगावत के बीच अब यहां दिखेगी भाजपा से भाजपा की ही टक्कर!- Assembly Election

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश होने वाले चुनावों की पहली भाजपा सूची ने ही प्रदेश में पार्टी में बगावत पैदा कर दी है। एक ओर जहां बगावत की ये आग सीहोर, विदिशा, गुना सहित कई जिलों में फैल रही है।
वहीं इसी बीच भोपाल में पार्टी के ही एक निष्कासित नेता ने भाजपा के ही वर्तमान विधायक के खिलाफ मैदान में ताल ठोक दी है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित श्याम सिंह मीणा ने आज यानि सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नीतियों पर सही है, लेकिन क्षेत्र से दिया गया विधायक रामेश्वर शर्मा को टिकट गलत है।
हम असली स्थिति आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे। विरोध में उतरे निष्कासित नेता श्याम सिंह मीणा की पत्नी मनफूल मीणा वर्तमान में भाजपा से पार्षद हैं।

पहले से है विवाद…
कुछ समय पहले दोनों नेताओं में विवाद हो गया था, जिसके बाद मीणा ने भाजपा कार्यालय में अपने क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा को टिकट नहीं दिए जाने की मांग की थी।
लेकिन इसके बाद आई सूची में विधायक रामेश्वर शर्मा को उसी क्षेत्र से टिकट दे दिया गया। जिसके विरोध में अब मीणा भी मैदान में उतर गए हैं।

ये था पुराना मामला…
दरअसल कुछ समय पहले कोलार के सनखेड़ी में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और निगम के वार्ड क्रमांक 83 की भाजपा पार्षद के बीच विवाद हो गया था।
भूमि पूजन का श्रेय लेने को लेकर विधायक शर्मा और पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम सिंह मीणा के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान वहां सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे, पार्षद समर्थकों के हंगामे को देखते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा मौके से रवाना हो गए थे।
पार्षद ने आरोप लगाया था कि पार्षद निधि से हुए काम का श्रेय विधायक लेना चाह रहे हैं। जैसे ही विधायक और सांसद वहां पहुंचे तो पार्षद मीणा और उनके पति ने सभी को रोक लिया, इस बीच दोनों के बीच विवाद होने लगा।
यहां सांसद संजर जब उन्हें समझाने लगे तो विवाद बढ़ता गया। इस बीच पार्षद समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी कहने लगे हमें जेल में बंद करवा दो।

पार्टी ने ये लिया था एक्शन…
विवाद के दिन ही देर शाम पार्टी ने श्याम सिंह मीणा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
पार्टी के मीडिया प्रभारी के अनुसार श्याम सिंह मीणा द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान की गई अनुशासनहीनता को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

विवाद के बाद थाने पर जमावड़ा
वहीं इस विवाद के बाद देर शाम प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा और पार्षद पति श्याम सिंह मीणा का विवाद पुलिस थाने पहुंच गया।
कोलार पुलिस थाने पर दोनों पक्षों का जमावड़ा हो गया। वहीं कोलार थाने में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद है। एक जानकारी के अनुसार पुलिस ने श्याम मीणा और अन्य चार पर मामले दर्ज किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो